{"_id":"597fff3a4f1c1b3a058b46f9","slug":"us-aviation-security-agency-decides-to-implement-new-x-ray-screening-machine-on-airports","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से मिला आइडिया, अब हर पैसेंजर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की स्क्रीनिंग करेगा US","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत से मिला आइडिया, अब हर पैसेंजर के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की स्क्रीनिंग करेगा US
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों को सख्त जांच का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकन एविएशन सिक्योरिटी एजेंसी ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) नया नियम लाई है, जिसके मुताबिक मोबाइल से बड़ी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को एक्स-रे स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
ये नया नियम उस समय सामने आया है, जब अमेरिका ने दुबई जैसे खाड़ी देशों से यात्रा करने वालों पर लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाने का बैन लगा दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका ने भारत के इस तरीके को अपनाया है, जिसमें मोबाइल से हर बड़ी गैजेट को एक्स-रे स्क्रीनिंग का सामना करना पड़ता है। अबतक लैपटॉप या उससे बड़ी किसी चीज को सुरक्षा जांच के दायरे में आना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टीएसए के अधिकारी यात्रियों को अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बैग से निकालकर एक्स-रे मशीन में डालने के निर्देश देंगे। ये एक्स-रे मशीने चेक प्वाइंट पर रखी जाएंगी, जहां खड़े टीएसए अधिकारी यात्रियों को बताएंगे की उन्हें जांच के लिए किस तरह से गुजरना है।