फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Attack on Charity Hospital in Afghanistan

चैरिटी अस्पताल पर अमेरिका का कहर, नौ की मौत

Sat, 03 Oct 2015 06:57 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
US Attack on Charity Hospital in Afghanistan

मेडिकल चैरिटी एमएसएफ ने कहा है कि अमेरिकी और अफगान अधिकारियों को अस्पताल के बारे में बताने के बावजूद भी हवाई हमला अगले 30 मिनट तक जारी रहा।

विज्ञापन


उस समय अमेरिका क्षेत्र में हवाई हमला कर रहा था। नेटो गठबंधन ने माना है कि हो सकता है कि क्लीनिक पर हमला हुआ हो। कुंदूज में हुए हवाई हमले में कम से कम नौ स्वास्थकर्मी मारे गए हैं।

विज्ञापन

'शायद हुआ हो अस्पताल पर हमला'

US Attack on Charity Hospital in Afghanistan

हमले में 37 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें 17 एमएसएफ कर्मचारी हैं। अस्पताल में 100 से ज्यादा मरीज थे और उनके तीमारदार और रिश्तेदार भी। यह पता नहीं चल पाया है कि उनमें से कितने मारे गए हैं।

एमएसएफ का कहना है कि इस जंग के सभी पक्षों को जिनमें अमेरिका और अफगानिस्तान भी शामिल है को, 29 सितंबर समेत कई बार, कुंदूज में उसके अस्पताल के जीपीएस को-ऑर्डिनेट्स के बारे में बता दिया गया था।

एमएसफ ने कहा कि शनिवार की सुबह दूर से हो रही गोलीबारी के बारे में पता चलने पर एक बार फिर अमेरिकी और अफ़गानी सेना को इस बारे में बताया गया था।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल ब्रायन ट्रायबस ने कहा, "अमेरिकी सेना ने कुंदूज़ शहर में सेना के लिए खतरा बन रहे लोगों पर हमला किया था।" "हो सकता है कि हमले से पास के एक चिकित्सा संस्था को भी नुकसान पहुंचा है।" उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

'चरमपंथी थे अस्पताल में'

US Attack on Charity Hospital in Afghanistan

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि 10 से 15 चरमपमंथियों का समूह अस्पताल में छुपा हुआ था। हालांकि तालिबान ने इससे इनकार किया है कि उसके लड़ाके वहां छुपे हुए थे।मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सेदिकि ने कहा, "वह मारे गए, सभी चरमपंथी मारे गए लेकिन कुछ डॉक्टर भी मारे गए।"

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख निकोलस हेयसम ने एमएसएफ की तारीफ करते हुए कहा, "मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को रहने की जगह देने वाले अस्पताल कभी भी हमले का निशाना नहीं हो सकते।"

इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस (आईसीआरसी) ने भी बमबारी की कड़ी निंदा की है। अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंदूज में सोमवार को तलिबान के कब्जे के बाद से यहां संघर्ष तेज हो गया है। अफगान अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तालिबान के कब्जे से शहर को छुड़ा लिया है।

लेकिन तालिबान इस बात से इनकार कर रहा है।तालिबान नेता मुल्ला अख्तर मनसौर ने कुंदूज शहर पर तालिबान के कब्जे को बड़ी जीत बताया है। तीन लाख की आबादी वाला कुंदूज शहर अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और ये कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed