अमेरिका ने मांगी माफी, गलती से पकड़ा गया था यूएई का व्यापारी, देखें वीडियो
संयुक्त अरब अमीरात के एक बिजनेसमैन को गलती से पकड़ने के बाद अमेरिका ने मांफी मांगी है। साथ ही अमेरिका के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वो इस बात को लेकर सजग रहे हैं कि विदेश में किस तरह के कपड़े पहन रहे हैं।
मंत्रालय के बयान में ओहायो की घटना का जिक्र किए बिना कहा गया है कि यूएई के नागरिकों को विदेश में 'अपनी सुरक्षा' को देखते हुए परांपरिक पोशाक नहीं पहननी चाहिए। दरअसल कुछ दिनों पहले अमीरात के कारोबारी अहमद अल-मेनहाली को ओहायो के एक होटल में पारंपरिक अरबी पोशाक पनने के कारण हिरासत में लिया गया था।
विदेश में पारंपरिक पोशाक न पहनें यूएई के लोग
वीडियो में दिख रहा है पुलिस किसी पूरी चौकसी के साथ चुपके से व्यापारी को पकड़ने के लिए जा रही है। वहीं अमरीकी मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि होटल के कर्मचारी ने समझा कि अल-मेनहाली का संबंध तथाकथित इस्लामिक स्टेट चरमपंथी संगठन से हो सकता है।
पुलिस के पकड़ने के दौरान अल-मेनहाली को थोड़ी चोट भी आई थी, जिसके बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। वहीं अमेरिकी मंत्रालय ने चेतावनी जारी कर यूरोप जाने वाले नागरिकों से कहा है कि अगर देश में पूरी तरह मुंह ढकने पर पाबंदी है, तो उस पर अमल करें।
देखें वीडियो-----
Published by- Amit Kumar