फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US and Canada to warn China to Release of Canadian citizens

कनाडा, अमेरिका की चेतावनी- कनाडाई नागरिकों को तत्काल रिहा करे चीन

Sun, 23 Dec 2018 01:30 AM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, ओटावा। 
एजेंसी, ओटावा।  Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 23 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
US and Canada to warn China to Release of Canadian citizens

कनाडाई नागरिक की रिहाई को लेकर चीन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका और कनाडा ने चीन से दोनों कनाडाई नागरिकों को तत्काल रिहा करने को लेकर चेतावनी दी है। अमेरिका के आग्रह पर पिछले दिनों कनाडा के वैंकूवर में एक चीनी कंपनी की शीर्ष महिला अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद चीन ने कनाडा के पूर्व राजनयिक समेत दो नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

 
इस बीच यूरोपीय संघ (ईयू) भी कनाडा के समर्थन उतर आया है। ईयू ने कहा कि वह दो नागरिकों की गिरफ्तारी के मामले में कनाडा का समर्थन करता है। वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि हम दोनों कनाडाई नागरिकों की मनमाने ढंग से की गई गिरफ्तारी को लेकर चिंतित हैं। 
विज्ञापन


इधर, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने भी चीन से कनाडा के दोनों नागरिकों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। विदेश मामलों की यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि फेड्रिका मोघरिनी ने कहा कि यूरोपीय संघ दोनों कनाडाई नागरिकों की रिहाई को लेकर किए जा रहे कनाडा सरकार के प्रयास का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि चीनी कंपनी हुवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वेंगजू की वैंकूवर में गिरफ्तारी के बाद चीन ने 10 दिसंबर को कनाडा के पूर्व राजयनिक माइकल कोवरिग और बिजनेस सलाहकार माइकल स्पेवर को हिरासत में ले लिया था। कनाडा और अमेरिका ने इसे बदले की कार्रवाई करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed