फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US accused the firm involved in the Panama Papers case

अमेरिका ने ‘पनामा पेपर्स’ मामले में फर्म से जुड़े चार लोगों को आरोपित किया

Wed, 05 Dec 2018 12:37 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 05 Dec 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
US accused the firm involved in the Panama Papers case
पनामा पेपर्स

अमेरिका की सरकार ने ‘पनामा पेपर्स’ मामले के केंद्र में रहे फर्म से जुड़े चार लोगों को आरोपित किया है। इन चारों पर फर्म के जरिये धन शोधन और कर चोरी में लोगों की मदद करने का आरोप है। यह चारों एक लॉ फर्म मोसैक फोंसेका से जुड़े हैं। इस फर्म ने कर चोरी और विदेशों में धन जमा करने में दुनिया भर के हजारों लोगों की मदद की थी।

विज्ञापन


ग्यारह आरोपों के लिए अभ्यारोपित किए गए चार आरोपी हैं रामसेस ओवेन्स (50), डर्क ब्राउर (54), रिचर्ड गैफी और हेराल्ड जोआचिम वोन डेर गोल्टज (81)। न्याय मंत्रालय का कहना है कि ओवेन्स पनामा के एक वकील हैं जो मोसैक फोंसेका के लिए काम करते थे। वहीं, जर्मन नागरिक ब्राउर मोसफोन एसेट्स मैनेजमेंट में निवेश प्रबंधक थे। यह फर्म मोसैक फोंसेका से करीब से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


इन दोनों पर अमेरिकी आयकर विभाग से अपनी संपत्ति छुपाने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए मुखौटा कंपनियों का निर्माण, उनका विपणन और देखभाल करने का आरोप है। आरोपों के अनुसार, अमेरिका अकाउंटेंट गैफी ने अमेरिका के लोगों को कथित रूप से मोसैक फोंसेका में अकाउंट खोलने में मदद की। वहीं, जर्मन नागरिक वोन डेर गोल्टज मुखौटा कंपनियां बनाने में गैफी और ओवेन्स की मदद करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed