{"_id":"5b8a351042c7924651655a30","slug":"united-states-poll-says-49-percent-americans-want-impeachment-against-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"60% अमेरिकी ट्रंप से नाखुश, 49% लोगों का मानना- लाना चाहिए महाभियोग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
60% अमेरिकी ट्रंप से नाखुश, 49% लोगों का मानना- लाना चाहिए महाभियोग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिकी जनता नाराज लग रही है। नौकरी के मुद्दे पर लोगों का गुस्सा उनके खिलाफ फूट रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक 49% अमेरिकियों को लगता है कि उन पर महाभियोग लगाने की जरूरत है। वहीं 60% जनता नौकरी के मुद्दे पर उनके रवैए से नाखुश है। एक ओपिनियन पोल के जरिए देश का ये मूड सामने आया है। वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज के इस सर्वे में 1003 वयस्कों को शामिल किया गया था, जिससे ये आंकड़ा जुटाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ये सर्वे तब किया गया था जब ट्रंप के पूर्व कैंपेन अध्यक्ष पॉल मानाफोर्ट को टैक्स और बैंक धोखाधड़ी में दोषी करार दिया गया। इन दिनों ट्रंप से जुड़े कई मामले अमेरिकियों को गुस्सा बढ़ा रहे हैं। ट्रंप के अटॉर्नी रहे माइकल कोहेन भी एक महिला को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के दोषी पाए गए थे। महिला ने ट्रंप के साथ रिश्ते होने का दावा किया था। उस समय भी वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने एक साझा ओपिनियन पोल निकाला था जिसमें 56% जनता ट्रंप से नाराज दिखी थी।
विज्ञापन
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 53% लोग मानते हैं कि ट्रंप कानूनी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट म्यूलर इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ट्रंप के चुनाव प्रचार में रूस की कोई भूमिका थी? 60% लोग म्यूलर द्वारा की जा रही जांच के समर्थन में हैं तो 29% लोगों ने इसका विरोध जताया है।
विज्ञापन
45% लोगों की राय है कि अर्थव्यवस्था सुधारने में भी ट्रंप नाकाम रहे हैं। जबकि इस मुद्दे पर उनका साथ देने वाले भी इतने ही लोग हैं। उधर, 78% रिपब्लिकंस मानते हैं कि ट्रंप का अब तक का कार्यकाल शानदार रहा। वहीं, 93% डेमोक्रेट्स और 59% निर्दलीय ट्रंप के कार्यकाल को बकवास बता रहे हैं।