फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United States of America targeted Shipping industry of North Korea

अमेरिका ने उत्तर कोरिया की शिपिंग इंडस्ट्री को बनाया निशाना 

Sat, 24 Feb 2018 04:35 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 24 Feb 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
 United States of America targeted Shipping industry of North Korea
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका ने उत्तर कोरिया की शिपिंग इंडस्ट्री के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इन प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को रोकने का एक और प्रयास बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध कहा है। इस बार जहाज और नौवहन परिवहन संबंधी 50 से अधिक कंपनियों को इन प्रतिबंधों का निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


इनमें से 16 कंपनियां उत्तर कोरिया जबकि पांच हांगकांग, दो चीन, दो ताइवान और एक-एक पनामा तथा सिंगापुर में रजिस्टर कंपनियां हैं। उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल परीक्षणों की वजह से अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध पहले से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और अमेरिका तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण पिछले साल तक करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed