फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United States Federal Communications Commission Chairman Ajit Pai's vote killing Net neutrality law

अमेरिका: इंटरनेट का विलेन बना भारतीय मूल का ये शख्स, इस कानून का किया खात्मा

Mon, 18 Dec 2017 06:41 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Mon, 18 Dec 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
United States Federal Communications Commission Chairman Ajit Pai's vote killing Net neutrality law

अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन के प्रमुख अजीत पई को बहुत से लोगों ने इंटरनेट की दुनिया का खलनायक कहना शुरू कर दिया है क्योंकि उनके ही निर्णायक वोट से अमेरिका का नेट न्यूट्रैलिटी कानून खत्म हो गया।

विज्ञापन


अजीत का वोट निर्णायक था क्योंकि इससे नेट न्यूट्रैलिटी के समर्थक तीन के मुकाबले दो मतों से हार गए। इसके चलते नेट न्यूट्रैलिटी की गारंटी देने वाला कानून खत्म हो गया है और अब वहां लोगों को अलग-अलग वेबसाइट चलाने के लिए अलग-अलग कीमत चुकानी होगी। जबकि नेट न्यूट्रैलिटी इस बात की गारंटी की थी कि इंटरनेट पर हर वेबसाइट की रफ्तार और कीमत एक ही होगी। 
विज्ञापन


पर अब अमेरिका में हो सकता है कि वॉट्सएप चलाने के लिए 30 रुपये देने पड़े और ट्विटर के लिए 60 रुपये। हालांकि भारत में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने देश में नेट न्यूट्रैलिटी लागू करने का फैसला लिया है। यानी यहां हर वेबसाइट के लिए इंटरनेट की कीमत और रफ्तार एक जैसी ही होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत की आलोचना
दो हफ्ते पहले स्वीडन के एक  व्यंगकार ने अजीत को लेकर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्हें द मोस्ट हेटेड पर्सन ऑन द इंटरनेट बताया गया था। इस वीडियो को तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 


ट्रंप ने की थी नियुक्ति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी, 2017 में सत्ता संभालने के बाद अजीत पई की नियुक्ति की थी। हालांकि बराक ओबामा के कार्यकाल में भी अजीत खुलकर नेट न्यूट्रैलिटी के खिलाफ बोलते थे। अप्रवासी भारतीय परिवार में पैदा हुए अजीत ने शिकागो यूनिवर्सिटी से कानून और हार्वर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed