{"_id":"5b81707642c7924650409488","slug":"united-states-cut-more-than-200m-aid-to-palestinians","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का फलस्तीन को झटका, रोकी 20 करोड़ डॉलर की मदद राशि","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका का फलस्तीन को झटका, रोकी 20 करोड़ डॉलर की मदद राशि
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका ने फलस्तीन को झटका देते हुए गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक के लिए दी जाने वाली 20 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद राशि पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के निर्देश पर यह फैसला फलस्तीन क्षेत्र में सहायता कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा घटनाक्रम में इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शांति विरोधी होने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।
वेस्ट बैंक और गजा कार्यक्रमों के लिए आवंटित राशि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अन्यत्र इस्तेमाल की जा सकेगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक यह कदम फलस्तीन के इस इलाके में सहयोग पहुंचाने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को होने वाली चुनौतियों के मद्देनजर उठाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले जनवरी में अमेरिका, फलस्तीन के शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए को मिलने वाली मदद राशि में बड़ी कटौती कर चुका है। इस कटौती पर फलस्तीन के अमेरिकी मामलों के वरिष्ठ अधिकारी हुसाम जोमलोट ने कहा, ‘ट्रंप प्रशासन फलस्तीन के साथ दशकों पुराने अमेरिकी दृष्टिकोण को बदल रहा है।’