फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   united Nations Secretary-General will face Trump

यूएन को लोगों का क्लब कहने वाले ट्रंप का सामना करेंगे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

Mon, 02 Jan 2017 03:45 AM IST
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/संयुक्त राष्ट्र Updated Mon, 02 Jan 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
united Nations Secretary-General will face Trump

संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटर्स ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने इस मौके पर शांति की अपील जारी करते हुए कहा कि विश्व को नए साल के मौके पर विवाद सुलझाकर शांति बहाल करने की शपथ लेने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सब मिलकर 2017 को एक ऐसा साल बनाएं जिसमें नागरिक, सरकार, नेता सभी आपसी मतभेद भुलाने के प्रयास करें। उन्होंने आगे कहा कि संघर्षों को सुलझाने में काफी मुसीबतें हैं। ऐसे में हमें शांति की कूटनीति विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गुटर्स ने इस मौके पर जोड़ने वाला बनने का वादा किया। हालांकि उन्हें अपने कार्यकाल में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सामना करना होगा जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया था। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में वीटो क्षमता रखने के साथ ही इसके आम बजट का 22 प्रतिशत तथा शांति प्रयासों से संबंधित बजट का 25 प्रतिशत भुगतान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने यूएन को कहा था लोगों का क्लब

united Nations Secretary-General will face Trump

हाल ही में 23 दिसंबर को इजरायल की आलोचना वाले प्रस्ताव के पक्ष में अमेरिका के वोट करने के बाद ट्रंप ने आने वाले समय में अमेरिका की नीति में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के लिए 20 जनवरी के बाद चीजें बदलने वाली हैं।

20 जनवरी को ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद का पदभार संभालने वाले हैं। इसके तीन दिन बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि संयुक्त राष्ट्र में काफी संभावनाएं हैं लेकिन यह अभी लोगों का क्लब बनकर रह गया है।

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य तथा संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन बोल्टन ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि गुटर्स को ट्रंप प्रशासन के साथ बान की-मून की नीति अपनानी चाहिए। यदि उन्होंने कोफ ी अन्नान की तरह विश्व का सबसे बड़ा कूटनीतिज्ञ बनने की कोशिश की तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed