{"_id":"5bd95e49bdec2269503607f6","slug":"united-nation-human-rights-agency-to-take-strict-steps-in-khashoggi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट् मानवाधिकार आयोग का खशोगी मामले में कड़ा रूख","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
संयुक्त राष्ट् मानवाधिकार आयोग का खशोगी मामले में कड़ा रूख
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार जमाल शखोगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने तुर्की में मारे गए सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी के मामले में निष्पक्ष जांच पर जोर देते हुए सऊदी प्रशासन से कहा है कि वह बिना टालमटोल किए जल्दी से यह बताए कि पत्रकार का शव कहां है। खशोगी को अंतिम बार तुर्की में स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते देखा गया था।
विज्ञापन
आयोग प्रमुख मिशेल बैशलेट ने कहा कि खशोगी के मानवाधिकार हनन की पूरी जांच और इस घटना की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने तुर्की और सऊदी अरब द्वारा इस मामले की जांच के लिए उठाये कदमों की प्रशंसा करते हुये कहा जो जानकारी सामने आई है उससे पता चलता है कि संभवतया उच्च पदस्थ सऊदी अधिकारी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
यह घटना सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हुई है, इसलिए इसमें जांच का उच्च स्तर बनाए रखना होगा और हैरान कर देने वाली इस जघन्य अपराध की घटना के लिये जवाबदेही तय करनी होगी और न्याय सुनिश्चित करना होगा। गौरतलब है कि इस मामले में सऊदी अरब का नाम आने के बाद उसने परस्पर विरोधी बयान दिये हैं।
विज्ञापन
उस पर खशोगी के शव की जानकारी मुहैया कराने पर गहरा दबाव है। पहले सऊदी अधिकारियों ने कहा था कि खशोगी दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास से बाहर आया था लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वह एक झगड़े में मारा गया। हालांकि उसके इस दावे पर सवाल खड़े हो गये थे।