फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   United Airlines Female Flight Attendant Celebrated 50th Birthday By Walking On Plane Wing In Skies

महिला अटेंडेंट ने 50वें जन्मदिन पर किया हैरतअंगेज करतब, 8000 फुट की ऊंचाई पर प्लेन के विंग्स पर चलीं

Wed, 06 Feb 2019 04:06 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
United Airlines Female Flight Attendant Celebrated 50th Birthday By Walking On Plane Wing In Skies
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक करती हुईं - फोटो : United Airlines
फ्लाइट अटेंडेंट्स को उड़ान से जुड़े जोखिमों को पहले ही जानकारी होती हैं। लेकिन ये जानकारी भी यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट अटेंडेंट को फ्लाइट के दौरान हवाई जहाज के विंग पर अपना 50वां जन्मदिन मनाने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइंस की एक अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन ने पिछले दिनों एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक की और करतब भी दिखाए। यह जानकारी उन्होंने यूनाइटेड एयरलाइंस के वेबसाइट पर लिखे ब्लॉग पर दी। 
विज्ञापन

हवाई करतब करने के लिए वॉशिंगटन में ली ट्रेनिंग

United Airlines Female Flight Attendant Celebrated 50th Birthday By Walking On Plane Wing In Skies
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में वॉक करती हुईं - फोटो : United Airlines
फ्रैंकफर्ट की रहने वाली सबरीना ने बताया कि उसने यह वॉक अपने 50वें जन्मदिन पर की। उन्होंने लिखा, "आठ साल पहले पहले लंदन में एयरक्रॉफ्ट के बाहर विंग पर कुछ समय के लिए बाहर रही थी। इस बार बोइंग स्टियरमैन बीप्लैन के टॉप पर खड़ी हुई हूं।" 

सबरीना ने बताया कि मैंने हवाई करतब करने के लिए वॉशिंगटन में ट्रेनिंग ली। खासतौर पर हवा में विमान के विंग पर चलने के लिए। ऐसा करने के लिए मेरे जन्मदिन से अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता था। 

8 हजार फुट पर बंधी थीं सबरीना

United Airlines Female Flight Attendant Celebrated 50th Birthday By Walking On Plane Wing In Skies
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला अटेंडेंट सबरीना स्वेनसन एयरक्रॉफ्ट के विंग पर हवा में करतब दिखाई हुईं - फोटो : United Airlines
सबरीना ने कहा कि 8 हजार फुट की ऊंचाई पर मैं खुद को काफी रोमांचित और डरा हुआ महसूस कर रही थी। सुरक्षा के लिए मुझे चार लंबी केबल से बांधा गया था। यह मेरी जिंदगी का सबसे अद्भुत पल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed