फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   UN unanimously votes to 'eradicate' ISIS

ISIS के खिलाफ कार्रवाई के लिए यूएन में प्रस्ताव पारित

Sat, 21 Nov 2015 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
UN unanimously votes to 'eradicate' ISIS

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आतंकियों पर कार्रवाई के लिए फ्रांस की ओर से प्रायोजित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें सभी देशों से इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों और अन्य कट्टरपंथी समूहों को और हमले करने से रोकने के लिए अपने प्रयास दोगुने करने की अपील की गई है।

साथ ही इस संबंध में समन्वित कार्रवाई की भी बात है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट संगठन ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए एक वैश्विक एवं अभूतपूर्व खतरा है।’
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में इस अभूतपूर्व खतरे से सभी माध्यमों का उपयोग करके निपटने को लेकर परिषद की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

आतंकवाद के संबंध में यह 14वां प्रस्ताव

UN unanimously votes to 'eradicate' ISIS

संयुक्त राष्ट्र की सबसे ताकतवर इकाई ने वर्ष 1999 के बाद से आतंकवाद के संबंध में यह 14वां प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है जब एक सप्ताह पहले हिंसक कट्टरपंथियों ने पेरिस में गोलीबारी और बम हमले किये थे जिनमें 130 लोग मारे गए थे।

इस्लामिक स्टेट समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। प्रस्ताव पारित किए जाने के आठ दिन पहले बेरूत में भी दोहरा आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 43 लोग मारे गए थे।

तीन सप्ताह पूर्व एक रूसी विमान पर हमला किया गया था और वह मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में गिरा था। इस घटना में विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गये थे। इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी भी आईएस ने ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed