फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   UN Secretary-General Antonio Guterres said Social media spread hatred

सोशल मीडिया से ‘जंगल में आग की तरह फैल’ रही नफरत : संयुक्त राष्ट्र

Wed, 27 Mar 2019 05:41 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 27 Mar 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
UN Secretary-General Antonio Guterres said Social media spread hatred
एंटोनियो गुटेरस

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि नफरत से भरे भाषण सोशल मीडिया के जरिये ‘जंगल में आग की तरह फैल’ रहे हैं। दुनियाभर के उदारवादी व लोकतांत्रिक देशों में नस्लवाद और असहिष्णुता बढ़ने पर चिंता जताए हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


गुटेरस ने कहा, मैं विदेशी लोगों को पसंद नहीं करने की मानसिकता, नस्लवाद और असहिष्णुता के उभार के मौजूदा दौर से बहुत चिंतित हूं। नफरत भरे भाषण मुख्यधारा में आ रहे हैं और सोशल मीडिया और रेडियो के जरिये जंगल में आग की तरह फैल रहे हैं। हम देखते हैं कि यह उदारवादी लोकतंत्रों और सत्तावादी देशों में एक समान रूप से फैल रहे हैं। 
विज्ञापन


महासभा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस के अवसर पर उन्होंने यह बयान दिया। इस दौरान गुटेरस ने न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे ‘ऐसे जहर से उपजी नई त्रासदी’ करार दिया। उन्होंने अपील की कि हमें नस्लवाद, धार्मिक नफरत और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। गुटेरस ने मुस्लिम विरोधी नफरत और यहूदी विरोधी घृणा को खत्म करने के वायदे को फिर से दोहराने और उसपर अमल करने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed