फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   UN Chief Antonio Guterres says Atal Bihari Vajpayee An Exemplary Statesman

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने कहा- वाजपेयी एक आदर्श नेता थे

Sat, 25 Aug 2018 04:40 PM IST
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क Updated Sat, 25 Aug 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
UN Chief Antonio Guterres says Atal Bihari Vajpayee An Exemplary Statesman

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत के स्थायी मिशन में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘‘आदर्श नेता’’ बताया। भारत के सबसे करिश्माई और प्रेरक नेता वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में 16 अगस्त को निधन हो गया था।

विज्ञापन


गुतारेस ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और पहले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के दौरान वाजपेयी से अपनी मुलाकात को याद किया। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि उन्हें ‘‘आदर्श नेता’’ के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा जिन्होंने भारत तथा विश्व की शांति और विकास के लिए निस्वार्थ काम किया। पेरू, इस्राइल, नाइजीरिया, फलस्तीन, स्विट्जरलैंड, पाकिस्तान और जापान समेत कई देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों ने भी शोक पुस्तिका में अपने संदेश लिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के महावाणिज्य दूत ने भी ‘श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन किया जहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई सदस्यों तथा अन्य देशों के अधिकारियों ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed