{"_id":"5b3b745f4f1c1b9e468b45f8","slug":"un-chief-antonio-guterres-condemns-terror-attack-on-sikhs-at-jalalabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में हुए आत्मघाती हमले की संरा प्रमुख गुटेरेस ने निंदा की","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जलालाबाद में हुए आत्मघाती हमले की संरा प्रमुख गुटेरेस ने निंदा की
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Updated Tue, 03 Jul 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Antonio Guterres
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 19 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में अधिकांश सिख और हिंदू थे।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया कोई भी हमला ‘अन्यायपूर्ण’ और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी पक्षों से अल्पसंख्यक समुदायों सहित आम लोगों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इस हमले के शिकार अधिकांश पीड़ित अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिख और हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इस ‘जघन्य एवं कायराना’ आतंकी हमले की निंदा करते हुए ऐसी आतंकी घटनाओं के जिम्मेदार गुनाहगारों को सजा देने की जरूरत बताई। यही नहीं परिषद ने सभी देशों से इस मसले पर अफगानिस्तान की सरकार का सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया।
नाटो काफिले पर आत्मघाती कार बम हमले में दो की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी लोगर प्रांत में नाटो काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती कार बम हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता शाह पूर अहमदजई ने बताया कि प्रांत की राजधानी में यह हमला सोमवार शाम को किया गया जिसमें एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।