फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   un assembly's nominated president says her meeting with pm modi is successful

संरा महासभा की निर्वाचित अध्यक्ष ने मोदी के साथ मुलाकात को बताया सफल

Sun, 12 Aug 2018 01:55 AM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Sun, 12 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
un assembly's nominated president says her meeting with pm modi is successful
maria
संयुक्त राष्ट्र महासभा की निर्वाचित अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस ने कहा है कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक सफल रही। इस दौरान दोनों ने विश्व निकाय की दक्षता में सुधार के महत्व पर सहमति जताई।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि दोनों ने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र में सुधार और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ठोस कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर चर्चा की।
विज्ञापन


गार्सेस ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली आने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सफल बैठक। मैंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। हम प्रतिबद्धताओं को लागू करने और संयुक्त राष्ट्र की दक्षता में सुधार के महत्व पर सहमत हुए।" उन्होंने उनके निर्वाचन में भारत के समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्सेस ने कहा, "हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।" नई दिल्ली में बैठक के दौरान, मोदी ने 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर गार्सेस को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में भारत की ओर से पूर्ण और रचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

पीएमओ के बयान में कहा गया है, "उन्होंने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुधार और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से ठोस कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता पर चर्चा की।" 


जून में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गार्सेस को अपने अगले अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया, जिससे वह संगठन के 73 वर्षों के इतिहास में 193 सदस्यीय विश्व निकाय का नेतृत्व करने वाली चौथी महिला बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed