मिसिसिपी प्राइमरी चुनाव में ट्रंप और हिलेरी विजयी
- मिसिसिपी जीत के साथ ही हिलेरी को 21 और डेलीगेट का समर्थन प्राप्त हुआ
- प्राइमरी चुनाव से पूर्व ट्रंप 384 डेलीगेट के साथ आगे चल रहे हैं
- हिलेरी के पास अब कुल 1,134 डेलीगेट का समर्थन है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की प्राइमरी चुनावी दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने मजबूत बढ़त बनाई है। ट्रंप ने जहां मिसिसिपी का प्राइमरी चुनाव जीत रिपब्लिकन की उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत की है, वहीं डेमोक्रेटिक से दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने भी मिसिसिपी में कामयाबी हासिल की है। ट्रंप को दोहरी खुशी मिली है।
उन्होंने मिशिगन में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया है। दो राज्यों के प्राइमरी चुनावों में आगे बढ़ते हुए 69 वर्षीय ट्रंप ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों को करारा जवाब दिया है। दिग्गज रियल स्टेट कारोबारी ट्रंप को जहां मिसिसिपी में रिपब्लिकन मतदाताओं के 50 फीसदी मत मिले हैं वहीं मिशिगन में 37.2 फीसदी मत हासिल हुए हैं।
मिसिसिपी में ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी सिनेटर टेड क्रूज को 35.2 फीसदी मत मिले हैं। मिशिगन में उनके प्रतिद्वंद्वी उनसे काफी पीछे हैं। यहां जॉन कैसिक को 25.5 फीसदी जबकि टेड क्रूज को 23.7 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। मिसिसिपी प्राइमरी चुनाव के नतीजे आने के बाद आत्मविश्वास से भरे ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘शुक्रिया मिसिसिपी।’
चुनावों में अब तक की स्थिति
दूसरी ओर 68 वर्षीय हिलेरी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स (74) को हराकर मिसिसिपी डेमोक्रेटिक पार्टी से प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। जबकि मिशिगन में हिलेरी को अपने प्रतिद्वंद्वी से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कुछ पोल्स के अनुसार यहां हिलेरी की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन बर्नी सैंडर्स को यहां 50 फीसदी मत प्राप्त हुए जबकि 48 फीसदी समर्थकों ने ही हिलेरी का साथ दिया।
हिलेरी क्लिंटन
- मिसिसिपी जीत के साथ ही हिलेरी को 21 और डेलीगेट का समर्थन प्राप्त हुआ है।
- हिलेरी के पास अब कुल 1,134 डेलीगेट का समर्थन है।
- उम्मीदवार बनने के लिए कुल 4765 डेलीगेट में से 2,384 का समर्थन चाहिए।
--
डोनाल्ड ट्रंप
- मंगलवार के प्राइमरी चुनाव से पूर्व ट्रंप 384 डेलीगेट के साथ आगे चल रहे हैं।
- उम्मीदवार बनने के लिए कुल 2472 डेलीगेट में से 1237 का समर्थन चाहिए।