{"_id":"e768792e-4e4e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-firefighters-shot-to-death-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"गए थे आग बुझाने, मिली मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गए थे आग बुझाने, मिली मौत
Updated Tue, 25 Dec 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के वेबस्टर शहर में आपातकालीन सेवा पर पहुंचे अग्निशमन दल के दो कर्मियों को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आपात सूचना मिलने पर जब चार दमकल कर्मी आग पर काबू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो उन पर गोलियां चली।
ये आग स्थानीय समय के अनुसार सुबह छह बजे लगी और गोली चलने की घटना के चलते कई घंटों तक उस पर काबू नही पाया जा सका।
पुलिस का कहना है एक घटनास्थल पर एक बंदूकधारी का शव मिला है।
बंदूकधारी का शव
वेबस्टर के अग्निशमन अधिकारी रॉब बॉउटलियर ने संवाददाताओं से कहा कि सूचना मिलने पर कंपनी के साथ कुछ दमकल कर्मी निजी वाहन से भी घटना स्थल पर पहुंच ही रहे थे कि अज्ञात जगह से उन पर गोलियां चलीं।
विज्ञापन
वेबस्टर के पुलिस प्रमुख गेराल्ड पिकरिंग ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल भी हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
शूटिंग की घटना के बाद पुलिस दल ने स्थानिय लोगों से इलाका खाली करने को कहा।
इसके बाद ही दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने अपने बयान में कहा है, "हमारी संवेदना और प्रार्थना उन लोगों के परिवारों और मित्रों के साथ हैं जो इस हिंसक घटना में मारे गए है।"
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल एरिक शेल्डरमेन ने कहा," इस घटना की जांच की जाएगी और हमें कानून को लागू करने वाले अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस बात को सुनिश्चित करना है कि घातक हथियार के खतरनाक लोगों के हाथों में न पड़ें, ताकि न्यूयार्क के वो बहादुर लोग जो हमारी रक्षा के लिए हर दिन अपनी जान जोखिम में डालते हैं उन्हें अतिरिक्त खतरे का सामना न करना पड़े।
हथियारों पर बहस
चंद रोज पहले ही अमेरिका के कनैक्टिकट के सैंडी हुक स्कूल में गोली बारी की घटना में 20 बच्चों समेत छह वयस्क मारे गए थे।
इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में उस बहस को तेज़ कर दिया कि हथियारों पर कैसे काबू पाया जाए।
कुछ दिन पहले ही अमेरिका की राष्ट्रीय राइफ़ल एसोसिएशन यानी एनआरए का कहा था कि स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए बंदूकधारी सुरक्षा गार्डों की ज़रूरत है न कि बंदूकों पर लगाम लगाने की।
राष्ट्रीय राइफ़ल एसोसिएशन के सीइओ वेन लापिएर का कहना था, "सिर्फ़ एक ही चीज़ है जो बुरे बंदूकधारियों को रोक सकती है और वह है अच्छे बंदूकधारी।"
पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक विडियो बयान जारी कर बंदूकों पर पाबंदी लगाने की बात फिर दोहराई है।
उन्होंने कहा कि बहुत से अमेरिकी बंदूकों पर सख़्त कानून बनाने की हिमायत कर रहे हैं।