फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Two brothers of Indian origin accused of cheating in America

अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों पर निवेशकों को ठगने का आरोप 

Sat, 10 Nov 2018 03:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
Two brothers of Indian origin accused of cheating in America
धोखाधड़ी
अमेरिका की संघीय नियामक ने भारतीय मूल के दो भाइयों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बिजनेस करने वाली छोटी और माइक्रोकैप कंपनियों पर निष्पक्ष रिसर्च रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए दोनों भाइयों पर निवेशकों को धोखा देने का आरोप है।
विज्ञापन


अजय टंडन (41) और अमित टंडन (47) ‘सी थ्रू इक्विटी’  और ‘न्यू यॉर्क’ नाम की कंपनियों के सह संस्थापक हैं। दोनों के खिलाफ सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना था कि यह रिपोर्ट कथित रूप से निष्पक्ष थी और रिसर्च के लिए किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया था।
विज्ञापन


वास्तविकता यह थी कि हर रिपोर्ट के लिए उन्हें हजारों डॉलर दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसईसी के अटलांटा रीजनल ऑफिस के डायरेक्टर रिचर्ड बेस्ट ने कहा कि पेड एडवरटाइजिंग और निष्पक्ष रिसर्च कवरेज में बहुत साफ फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा आरोप है कि सी-थ्रू इक्विटी और इसके सह-संस्थापकों ने निवेशकों को धोखा देने और पैसा बनाने के लिए इस फर्क को मिटा दिया। एसईसी की शिकायत के अनुसार, सी थ्रू इक्विटी और टंडन बंधुओं ने मुफ्त में एक रिसर्च रिपोर्ट हासिल करने के उद्देश्य से निवेशक सम्मेलन में प्रजेंटेशन बनाने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया और भुगतान में हेराफेरी की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed