फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   two American Indians had key posts

अमेरिका में दो और भारतवंशियों को मिले अहम पद

Sat, 17 Jan 2015 10:36 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
two American Indians had key posts

दो बार विधायक रह चुके भारतीय मूल के अमेरिकी सैम सिंह को अमेरिका के मिशिगन राज्य की राज्य विधान सभा में ‘डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सैम सिंह ने अपनी नियुक्ति के बारे में बताते हुए कहा, ‘इस पद पर मेरी नियुक्ति के बाद मेरा यह काम है कि रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख के साथ मिलकर देश हित में लाई जाने वाली नीतियों और संधियों पर दोनों तरफ से चर्चा करवा सकूं।
विज्ञापन


स्थानीय न्यूज चैनलों के मुताबिक सिंह उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप वाले बिल को फिर से चर्चा के लिए लाना चाहते हैं। सिंह के माता-पिता 1960 में भारत से मिशिगन चले गए थे। राज्य में सैम सिंह मेयर का पद भी संभाल चुके हैं। विधायक रहने से पहले वह 24 वर्ष की उम्र में ईस्ट लैंसिंग सिटी सभा में भी चुने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैम मल्होत्रा बनाए गए राज्य केबिनेट में सचिव

two American Indians had key posts

अमेरिका के मैरिलैंड में एक भारतीय मूल के उद्यमी को राज्य की कैबिनेट में अहम पद पर नियुक्त किया गया है। सबसिस्टम्स टेक्नॉलजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ सैम मल्होत्रा को राज्य की कैबिनेट में मानव संसाधन विभाग के सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

इस पद पर गवर्नर द्वारा नियुक्ति की जाती है। मल्होत्रा इससे पहले राज्य के एशिया और प्रशांत द्वीप मामलों के आयोग से भी जुड़े रहे। अपनी नियुक्ति पर मल्होत्रा ने कहा, ‘मैं अपनी नई जिम्मेदारी की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। इसके साथ ही गवर्नर को राज्य के विकास में सहयोग के लिए तत्पर हूं।’

राज्य की रिपब्लिकन इंडियन कमिटी के अध्यक्ष दिलीप पलियथ ने विश्वास जताया है कि मल्होत्रा उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। राज्य के मानव संसाधन विभाग में करीब 6500 कर्मचारी काम करते हैं और यह विभाग राज्य में विकास कार्यों पर नजर रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed