फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Tulsi Gabbard started campaign for President Election of America

कमला हैरिस के बाद तुलसी गाबार्ड ने भी शुरू किया राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान

Sat, 26 Jan 2019 03:03 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 26 Jan 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Gabbard started campaign for President Election of America
तुलसी गबार्ड (फाइल फोटो)

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपना अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट करके अपना चुनाव अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


हवाई क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करने वाली गाबार्ड के अलावा कई लोगों ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश की है। इसमें भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सांसद कमला हैरिस भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


गाबार्ड और हैरिस के अलावा सीनेटर एलिजाबेथ वारेन, सीनेटर कर्स्टन गिलिब्रांड और जूलियन कास्त्रो ने भी इस दौड़ में शामिल होने की घोषणा कर दी है। गाबार्ड ने वीडियो में कहा, जो लोग अभी सत्ता में हैं, वे देश और लोगों की भलाई के बारे में नहीं सोच रहे हैं। आखिर वे हमारे लोगों की जरूरतों के बारे में क्यों नहीं बातचीत कर रहे है?

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के रूप में चौथा कार्यकाल

37 वर्षीय तुलसी गाबार्ड का अमेरिका में सांसद के रूप में यह चौथा कार्यकाल है। अगर तुलसी 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने का एलान कर देती हैं तो वह व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने वाली पहली हिंदू उम्मीदवार होंगी। इसके अलावा वह अगर चुनाव में जीत हासिल कर लेती हैं तो वो अमेरिका की सबसे युवा और पहली महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

भारतीय मूल के कृष्णामूर्ति बने अमेरिकी कांग्रेस के पहले दक्षिण एशियाई अध्यक्ष

अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक सदस्य भारतीय मूल के राजा कृष्णामूर्ति (45) को आर्थिक और उपभोक्ता नीतियों से संबंधित एक उपसमिति में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे पहले दक्षिण एशियाई हैं जो अमेरिकी कांग्रेस की किसी समिति या उपसमिति के अध्यक्ष बने हैं। इस उपसमिति को शिक्षा,आय में असमानता, स्वास्थ्य देखभाल, उपभोक्ता संरक्षण, डाटा प्राइवेसी जैसे मुद्दों पर अधिकार प्राप्त होंगे। कृष्णामूर्ति का कांग्रेस में यह दूसरा कार्यकाल है।

आरओ खन्ना तीन प्रमुख समितियों में शामिल

सिलिकॉन वैली से अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक सदस्य भारतीय मूल के आरओ खन्ना (42) को तीन प्रमुख समितियों में सदस्य बनाया गया है। वे अमेरिकी कांग्रेस की निगरानी व सुधार, सैन्य सेवाओं और बजट से संबंधित समितियों में शामिल किये गये हैं। खन्ना स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुंच और दवाओं की कीमतों में कमी से संबंधित आंदोलन में अग्रणी वकील रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed