{"_id":"586838664f1c1b425ceed8ca","slug":"trutrump-tweets-new-years-message-castigating-enemiesmp-tweets-new-year-s-message-castigating-enemies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने ट्वीट कर अपने दुश्मनों को दी नए साल की बधाई ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने ट्वीट कर अपने दुश्मनों को दी नए साल की बधाई
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 01 Jan 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने ट्वीट के जरिये अपने कई दुश्मनों को नए साल की बधाई दी है, जिन्हें वह अपने राजनीतिक अभियान के दौरान भला-बुरा कह रहे थे। ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं और मेरे कई दुश्मनों को भी और उनको भी जिन्होंने मेरे खिलाफ लड़ा और बुरी तरह मात खाई। वे सिर्फ इतना नहीं जानते थे कि उन्हें क्या करना है। प्यार!’
ट्रंप अपने चुनावी अभियान में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर राष्ट्रपति बने हैं। वह 20 जनवरी को आधिकारिक रूप से शपथ लेंगे। वह अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनेंगे।
ट्रंप युग का आगाज करेगा नया साल
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा की जगह रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही अमेरिका और पूरी दुनिया में नए युग की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि ट्रंप के शासनकाल में आईएस समेत वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ मुहिम तेज हो सकती है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र में नए समीकरण बनने के भी आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
वैश्विक आतंकवाद पर चीन और पाकिस्तान जैसे दोहरे मापदंड वाले देश संयुक्त राष्ट्र मंच पर अलग-थलग हो सकते हैं। हालांकि ट्रंप के लिए यह साल चुनौतियों से भरा होगा। रूस के साथ करीबी संबंधों के पैरोकार ट्रंप हैकिंग मामले से कैसे निपटते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा। चीन, पाकिस्तान और रूस त्रिपक्षीय संबंध भी अमेरिका के लिए चिंता का सबब है।
साथ ही विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दबंगई को कम करने के लिए सभी छोटे द्वीप समूहों को एकत्रित करके चीन के मंसूबों पर पानी फेरना भी ट्रंप प्रशासन की कामयाबी का एक नया आयाम साबित होगा। ट्रंप प्रशासन रोजगार सृजन की संभावनाओं में बढ़ोतरी कर अमेरिकी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश करेगा।