फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump will order investigation into visa fraud

पद संभालते ही वीजा दुरुपयोग की जांच कराने की तैयारी में ट्रंप

Sun, 11 Dec 2016 10:33 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sun, 11 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Trump will order investigation into visa fraud

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समेत विदेशी कामगारों को लेकर सख्त रवैया अपनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद संभालते ही वह वीजा दुरुपयोग के सभी मामलों की जांच के आदेश देंगे। 

विज्ञापन


ट्रंप ने मिशीगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग को वीजा दुरुपयोग के मामलों की जांच करने का आदेश देना उनके शुरुआती फैसलों में से एक होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक अमेरिकी के जीवन के संरक्षण के लिए लड़ेंगे। आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने उन अमेरिकी कामगारों के साथ समय बिताया जिन्हें विदेशी कामगारों को प्रशिक्षित करने के लिए मजबूर किया जाता है जो बाद में उनका ही स्थान ले लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह बिल्कुल नहीं होगा। उन्होंने अवैध घुसपैठ समाप्त करने की बात दोहराते हुए कहा कि हमारे देश को आतंकवाद और अतिवाद से बचाने के लिए मैं शरणार्थियों और घुसपैठियों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दूंगा। 


उन्होंने कहा कि हम एक दीवार बनाएंगे और अवैध घुसपैठ को तथा हमारे युवाओं एवं अन्य लोगों में जहर भर रहे मादक पदार्थों को पूरी तरह से रोक देंगे। ट्रंप ने हालांकि वीजा के प्रकार का जिक्र नहीं किया, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एच1बी वीजा को निशाने पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed