फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump warns of World War Three if Clinton is elected

'हिलेरी की नीतियों से छिड़ सकता है तृतीय विश्वयुद्ध'

Sat, 29 Oct 2016 09:33 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sat, 29 Oct 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Trump warns of World War Three if Clinton is elected
- फोटो : Getty Images

सीरिया और रूस को लेकर हिलेरी क्लिंटन की नीतियों के चलते तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है। इराक, सीरिया और लीबिया में उनकी नीतियों के चलते मध्य पूर्व में पूरी तरह अशांति है। मध्य पूर्व में युद्ध में अमेरिका 60 खरब डॉलर खर्च कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति कड़ा रुख अपनाने के लिए अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी की आलोचना करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने हिलेरी पर अनावश्यक रूप से ज्यादा सरकारी धन खर्च करने का भी आरोप लगाया। इसमें तीन कमेडियन को भारत भेजने पर खर्च करना भी शामिल है। ओहियो के स्प्रिंगफील्ड में ट्रंप ने कहा, ‘अब हिलेरी क्लिंटन परमाणु शक्ति रूस के साथ संघर्ष करके सीरिया में युद्ध शुरू करना चाहती हैं, जिससे तृतीय विश्वयुद्ध छिड़ सकता है।’ 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘पुतिन के बारे में हिलेरी क्लिंटन बेहद बुरा बोलती हैं। वह अक्सर विकीलीक, रूस और डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाती हैं। हिलेरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूसी प्रोजेक्टों में शामिल हो सकते हैं, लेकिन मेरा जवाब न है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि हिलेरी चुनावी फायदे के लिए पुतिन के खिलाफ इतना बुरा बोलती हैं और यह सिलसिला जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिलेरी किसी के बारे में इतना बुरा कैसे बोल सकती हैं? रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, ‘रूस और अन्य देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए बिना हम महान नहीं बन सकते हैं।’ उन्होंने साफ संकेत दिया कि वह आईएस के खिलाफ लड़ाई में रूस का साथ देंगे। ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद अमेरिका की विदेश नीति बदलने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed