फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump warned north korea that no dictator should underestimate the America

ट्रंप की 'तानाशाह' किम जोंग को खुली चेतावनी, कहा- अमेरिका को कम न आंके  

Sun, 05 Nov 2017 04:39 PM IST
एजेंसी/ योकोता एयर बेस (जापान)
एजेंसी/ योकोता एयर बेस (जापान) Updated Sun, 05 Nov 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
Trump warned north korea that no dictator should underestimate the America

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी को भी (किसी तानाशाह, राष्ट्र और सरकार को) अमेरिकी संकल्प को कमतर नहीं आंकना चाहिए।

विज्ञापन


टोकियो के पश्चिम में योकोता एयर बेस पर सेवा कर्मियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले उन्होंने हमें कम आंका जो उनके लिए अच्छा नहीं रहा। हम अपने लोगों, आजादी और हमारे महान अमेरिकी ध्वज की रक्षा में न कभी हारेंगे, ना लड़खड़ाएंगे और ना ही कभी हिम्मत हारेंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही जब उत्तर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव चरम पर है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति के जापान पहुंचने पर प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि मैं ट्रंप के साथ भरोसे पर आधारित जापान-अमेरिका गठबंधन को और मजबूती देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- चीन समेत एशिया के पांच देशों के दौरे पर निकले ट्रंप, लिस्ट में नहीं भारत


रविवार को अपनी पत्नी मेलानिया के साथ जापान पहुंचे के बाद ट्रंप ने कहा कि उनकी एशिया यात्रा का पहला चरण जापान और दक्षिण कोरिया है क्योंकि इन देशों को उत्तर कोरिया के साथ संघर्ष का खतरा सबसे ज्यादा है। हालांकि, उन्होंने उत्तर कोरियाई लोगों के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वे महान, मेहनती, नरम और जितना दुनिया जानती या समझती है उससे ज्यादा सहृदय लोग हैं।

पुतिन से मुलाकात के दिए संकेत
विमान में संवाददाताओं से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वह यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया हमारे देश और दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। हम उत्तर कोरियाई मिसाइल संकट पर पुतिन की मदद चाहते हैं। इसको लेकर हम कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed