{"_id":"58448dfe4f1c1bb54fa86942","slug":"trump-vows-tax-of-35-percent-for-us-business-going-overseas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को दी चेतावनी, 'नौकरियां विदेश भेजी तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को दी चेतावनी, 'नौकरियां विदेश भेजी तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे'
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 05 Dec 2016 03:13 AM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
- फोटो : Forbes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन कंपनियों को चेतावनी दी है, जो अपना कारोबार विदेशों में ले जाने पर विचार कर रही हैं। ट्रंप ने रविवार को कहा कि विभिन्न देशों में नौकरियां ऑउटसोर्स करने या दूसरे देश में नई फैक्ट्री लगाने वाली अमेरिकी कंपनियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने उन कंपनियों के उत्पाद पर 35 फीसदी भारी कर लगाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
उनका यह बयान कई अमेरिकी कंपनियों की योजनाओं पर असर डाल सकता है, जो भारत सरकार की मेक इन इंडिया नीतियों का लाभ लेने के लिए भारत में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर इस तरह की सभी अमेरिकी कंपनियों को चेताते हुए कहा, ‘महंगी गलती।
विज्ञापन
अमेरिका कारोबार पर करों और नियमों को काफी कम करने जा रहा है लेकिन अगर कोई कारोबार हमारे देश को छोड़कर दूसरे देश में जाता हैं, अपने कर्मियों को बाहर भेजता है, दूसरे देशों में नई फैक्ट्री या प्लांट लगाते हैं और यह सोचते हैं कि वह अपने उत्पाद को बगैर किसी कठोर दंड और प्रतिकार के अमेरिका में वापस बेच देंगे तो यह गलत है। इन कंपनियों को अपने उत्पाद पर 35 फीसदी का कठोर कर देना होगा।
विज्ञापन