फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump unveils ambitious plan to overhaul tax system

अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स बदलाव करने की तैयारी में ट्रंप

Thu, 28 Sep 2017 04:41 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 28 Sep 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Trump unveils ambitious plan to overhaul tax system
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
अमेरिका में रिपब्लिकन नेताओं ने देश के इतिहास में सबसे बड़े कर सुधार का खाका पेश किया है। शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं ने कर सुधारों की रूपरेखा सामने रखी है जिसमें कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए कर की दर को 35 से घटाकर 20 फीसदी करने और कई अन्य प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं। हालांकि अभी विवरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को रिपब्लिकन नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि व्हाइट हाउस और कांग्रेस में जब तक उनका नियंत्रण है तब तक वो कर ढांचे में बदलाव कराएंगे। टेक्सॉस के रिप्रेजन्टेटिव केविन ब्रैडी ने कहा, "हम इस गति को बरकरार रखने के लिए तैयार हैं और कर सुधार लाएंगे।"
विज्ञापन


एक दशक में 2.2 ट्रिलियन डॉलर की छूट
डेमोक्रैट्स ने रिपब्लिकन प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, उनका कहना है कि इससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर बोझ बढ़ेगा जबकि अमीरों के लिए इसमें राहत होगी। डेमोक्रैट्स का कहना है कि कर दरों में कटौती से घाटा बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा नीतियां खतरे में पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि निष्पक्ष थिंक टैंक कमेटी फॉर ए रिस्पॉन्सिबल फेडरल बजट ने कहा है कि इन प्रस्तावों से एक दशक में टैक्स में 2.2 ट्रिलियन डॉलर की कटौती होगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कर ढांचे की खामियों को दूर करने से राजस्व में होने वाले घाटे को पूरा किया जा सकेगा, हालांकि रिपब्लिकन योजना में ये साफ नहीं है कि किन सुविधाओं में कटौती की जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि व्यापारियों के लिए कर दरों में कटौती से आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा जिससे कर में कटौती की भरपाई की जा सकेगी। लेकिन अर्थशास्त्रियों का कहना है कि आर्थिक वृद्धि, कर की दरों में कटौती को पाटने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।


अर्थशास्त्री इससे अमेरिका के वित्तीय घाटे के बढ़ने की आशंका जता रहे हैं, जो कि अब तक 20 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुका है। कमेटी फॉर ए रिस्पॉन्सिबल फेडरल बजट ने कहा है, ''ये साफ है कि अभी इस कर सुधार को वित्तीय तौर पर जिम्मेदार बनाने के लिए बहुत काम किया जाना बाकी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed