{"_id":"5845e47e4f1c1be3594485f2","slug":"trump-took-aim-at-china-over-the-south-china-sea-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने मुद्रा, दक्षिण चीन सागर मुद्दे को लेकर चीन पर साधा निशाना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने मुद्रा, दक्षिण चीन सागर मुद्दे को लेकर चीन पर साधा निशाना
एजेंसी/ वाशिंगटन/ताइपे
Updated Tue, 06 Dec 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
- फोटो : WWE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन से फोन पर बातचीत के बाद सोमवार को अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर दक्षिण चीन सागर में सैन्य विस्तार और मुद्रा में बदलाव करने का आरोप लगाया है। वहीं, मामले में ताइवान ने चीन से शांत रहने को कहा है।
विज्ञापन
साई इंग वेन द्वारा मई में ताइवान की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लिए जाने के बाद ताइपे और बीजिंग के संबंधों में बहुत शिथिलता आई है। मालूम हो कि शुक्रवार को ताइवान की राष्ट्रपति और ट्रंप के बीच बातचीत पर चीन ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
चीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया ट्रंप ने ट्विटर के जरिए दी है। माना जा रहा है कि ट्रंप के ट्वीट से अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘क्या चीन ने हमसे पूछा था कि मुद्रा का अवमूल्यन करना हमारी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा में बने रहना मुश्किल बनाना, निर्यात होने वाले हमारे उत्पादों पर भारी शुल्क लगाना या दक्षिण चीन सागर में एक बड़ा सैन्य परिसर का निर्माण करना सही होगा?’
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सही है।’ इसके अलावा ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से फोन पर बातचीत करके अमेरिका के भावी राष्ट्रपति ट्रंप चीन को पहले ही नाराज कर चुके हैं। साल 1979 के बाद ताइवान के राष्ट्रपति से बात करने वाले वह पहले शीर्ष अमेरिकी नेता हैं। ट्रंप ने ताइवान के राष्ट्रपति को फोन कर पिछले कई दशकों से चले आ रहे अमेरिकी कूटनीति के पुराने नियम को तोड़ दिया।