फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump to shock, reject immigration bill in lower house

ट्रंप को झटका, निचले सदन में आप्रवासन बिल खारिज, 301 के मुकाबले 121 वोट ही मिले

Fri, 29 Jun 2018 06:30 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 29 Jun 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
Trump to shock, reject immigration bill in lower house
Donald Trump
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में बृहस्पतिवार को ट्रंप समर्थित आप्रवासन बिल को खारिज कर दिया गया। इस बिल में योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली और ग्रीन कार्ड में कंट्री कोटा हटाने के पेशकश की गई थी, जिससे भारत जैसे देशों से पेशेवर लोगों के कानूनी प्रवास में मदद मिलती है। बिल के खारिज होने से ट्रंप सरकार को करारा झटका लगा है। 
विज्ञापन


रिपब्लिकन बहुल सदन में ही बिल के पक्ष में 301 के मुकाबले सिर्फ 121 वोट मिल सके। बॉर्डर सिक्युरिटी एंड इमीग्रेशन रिफॉर्म नाम के इस बिल को बॉब गुडलेट बिल के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस बिल को वर्जीनिया के रिपब्लिकन सांसद बॉब गुडलेट ने पेश किया था।
विज्ञापन


इस बिल के खारिज होने पर डेमोक्रेटिक सांसद व्हिप स्टेनी एच होयर ने कहा, एक बार फिर रिपब्लिकन नेता पक्षपातपूर्ण आप्रवासन बिल पास करने में असफल रहे। जबकि वोटिंग से पहले ट्रंप ने सांसदों से बिल के पक्ष में मतदान करने को कहा था। ट्रंप ने दावा किया कि इस बिल के पास होने से भारत जैसे देशों से योग्य पेशेवरों के लिए रास्ता खुलेगा और उनकी कानूनी प्रवास के लिए तेज प्रक्रियाएं सक्षम होंगी। इससे अयोग्य उम्मीदवारों की संख्या घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड का इंतजार

एक अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में करीब पांच लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड का इंतजार है। इस इंतजार में उन्हें हर साल अपने एच-1बी वीजा को बढ़ाने के लिए आवेदन करना पड़ता है। कई लोग दशकों से ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हैं।


बिल पास होता तो लगता झटका

बिल पारित होने से परिवार आधारित आव्रजन पर अंकुश लग जाता। इससे अमेरिका में बसे भारतीय मूल के उन लोगों को झटका भी लग सकता था, जो अपने परिवार के अन्य सदस्यों को अमेरिका लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed