फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump threatens China to increase tariff on chinese product

ट्रंप ने दी 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी, चीन ने बताया ‘ब्लैकमेलिंग’

Sun, 24 Jun 2018 02:50 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Sun, 24 Jun 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Trump threatens China to increase tariff on chinese product

आयात शुल्क पर अमेरिका की चीन और यूरोपीय देशों के साथ बढ़ती तकरार अब ट्रंप की चीन पर एक और चेतावनी के रूप में सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि यदि चीन अपने अनुचित व्यवहार में बदलाव नहीं लाता है तो अमेरिका 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ (शुल्क) लगाएगा। चीन ने ट्रंप की इस धमकी को ‘ब्लैकमेलिंग’ बताते हुए कहा है कि वह भी इसके जवाब में कदम उठाने को तैयार है।

विज्ञापन

 
दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में लंबे समय से चल रहे मतभेद के तहत ट्रंप ने कहा, मैंनेे चीन के अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटाइजर को निर्देश दिए हैं कि वह चीन से आयातित उन उत्पादों की दूसरी खेप की पहचान करें, जिन पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। इससे पहले पिछले हफ्ते अमेरिका ने चीन के 50 अरब डॉलर के सामान पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन


ट्रंप के मुताबिक चीनी रवैये में बदलाव नहीं आने पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीन की ताजा कार्रवाई अमेरिका को स्थायी रूप से नुकसान देने वाली है, जो अस्वीकार्य है। हमें आगे और कार्रवाई करनी होगी ताकि चीन पर अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बाजार खोलने और हमारे साथ संतुलित व्यापार संबंध बनाने का दबाव पड़े। उधर, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने दबाव बनाने के लिए जो ब्लैकमेलिंग का कदम उठाया है वह दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के रुख से उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों पर पड़ेगा ट्रेड वार का असर

अमेरिका और चीन के बीच कारोबारी युद्ध का असर दोनों ही देशों पर पड़ना तय है। अमेरिकी कार्रवाई का असर चीन के हवाई जहाज, टर्बाइन और व्यापारिक डिशवाशर जैसे उत्पादों पर पड़ेगा जबकि चीन द्वारा अमेरिका के 34 अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पादों पर कर लगाने की घोषणा का असर कारों और समुद्री उत्पादों पर पड़ेगा। दोनों देशों द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ छह जुलाई से अमल में लाए जाने हैं। इसका असर अमेरिका में चीन से आने वाले उन पार्ट्स और असेंबली पर पड़ना तय है जिन्हें अमेरिकी सरकार सहेजने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed