{"_id":"58d5ac964f1c1ba06e1a4cae","slug":"trump-tells-g-o-p-it-s-now-or-never-demanding-house-vote-on-health-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की सांसदों को चेतावनी, स्वास्थ्य विधेयक अभी पारित करें वर्ना कभी नहीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की सांसदों को चेतावनी, स्वास्थ्य विधेयक अभी पारित करें वर्ना कभी नहीं
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में स्वास्थ्य बीमा कानून को नए सिरे से पारित करने के लिए अपनी ही पार्टी के रिपब्लिकन सांसदों को अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वे जल्द नए कानून को पारित कराने में अपना योगदान दें अन्यथा ‘ओबामाकेयर’ को बरकरार रखते हुए वह अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान लगाएंगे। ट्रंप से साथ ही यह भी साफ किया है कि इस पर शुक्रवार को ही मतदान हो।
ट्रंप ने इस अधिनियम को पास कराने के लिए पर्याप्त मत हासिल करने में अपने प्रशासन के असफल रहने पर रिपब्लिकन सांसदों को यह धमकी दी है। ट्रंप की इस मांग को उनके बजट निदेशक माइक म्युलवैने ने शाम को होने वाली रिपब्लिकन सदस्यों की बैठक में जारी किया। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि - ‘विनाशकारी ओबामाकेयर से महंगाई बढ़ी हैं और बहुत कम विकल्प बचे हैं। इससे स्थिति का बिगड़ना जारी रहेगा। इसलिए इसे निरस्त करके बदलना चाहिए। विधेयक को पास करें।’ ट्रंप अब इस मसले पर आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को रिपब्लिकन सांसदों की आम सहमति नहीं बन पाने के कारण इस पर मतदान टल गया था।
न्यूयॉर्क के सांसद क्रिस कॉलिंस ने संवाददाताओं से कहा कि ‘कल होने वाले मतदान में विधेयक के पारित होने की संभावना है लेकिन अगर किसी कारण से यह पास नहीं हुआ तो राष्ट्रपति अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे।’ व्हाइट हाउस ने कहा है कि देश के लोग राजनीतिक नेतृत्व द्वारा चुनाव अभियान में किये गये वादे के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त करने का वादा किया था और सत्ता में आते ही इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश भी जारी किया था।