फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump Tells G.O.P. It’s Now or Never, Demanding House Vote on Health Bill

ट्रंप की सांसदों को चेतावनी, स्वास्थ्य  विधेयक अभी पारित करें वर्ना कभी नहीं

Sat, 25 Mar 2017 05:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Sat, 25 Mar 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
Trump Tells G.O.P. It’s Now or Never, Demanding House Vote on Health Bill
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में स्वास्थ्य बीमा कानून को नए सिरे से पारित करने के लिए अपनी ही पार्टी के रिपब्लिकन सांसदों को अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वे जल्द नए कानून को पारित कराने में अपना योगदान दें अन्यथा ‘ओबामाकेयर’ को बरकरार रखते हुए वह अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान लगाएंगे। ट्रंप से साथ ही यह भी साफ किया है कि इस पर शुक्रवार को ही मतदान हो।
विज्ञापन


ट्रंप ने इस अधिनियम को पास कराने के लिए पर्याप्त मत हासिल करने में अपने प्रशासन के असफल रहने पर रिपब्लिकन सांसदों को यह धमकी दी है। ट्रंप की इस मांग को उनके बजट निदेशक माइक म्युलवैने ने शाम को होने वाली रिपब्लिकन सदस्यों की बैठक में जारी किया। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि - ‘विनाशकारी ओबामाकेयर से महंगाई बढ़ी हैं और बहुत कम विकल्प बचे हैं। इससे स्थिति का बिगड़ना जारी रहेगा। इसलिए इसे निरस्त करके बदलना चाहिए। विधेयक को पास करें।’ ट्रंप अब इस मसले पर आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को रिपब्लिकन सांसदों की आम सहमति नहीं बन पाने के कारण इस पर मतदान टल गया था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के सांसद क्रिस कॉलिंस ने संवाददाताओं से कहा कि ‘कल होने वाले मतदान में विधेयक के पारित होने की संभावना है लेकिन अगर किसी कारण से यह पास नहीं हुआ तो राष्ट्रपति अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे।’ व्हाइट हाउस ने कहा है कि देश के लोग राजनीतिक नेतृत्व द्वारा चुनाव अभियान में किये गये वादे के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान में ‘ओबामाकेयर’ को निरस्त करने का वादा किया था और सत्ता में आते ही इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed