फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump sued in case: investors who lost money in company alleged trump for misrepresentation

मुकदमे में फंसे ट्रंप: कंपनी का पैसा गंवाने वाले निवेशकों को भ्रमित करने का आरोप

Tue, 30 Oct 2018 11:49 AM IST
भाषा
भाषा Updated Tue, 30 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
trump sued in case: investors who lost money in company alleged trump for misrepresentation
डोनॉल्ड ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस बहु-स्तरीय मार्केटिंग कंपनी का अपने भाषणों और ‘दी सेलेब्रिटी अप्रेंटिस’ में प्रचार किया उस कंपनी में कई लोगों का पैसा डूब गया है। अब इस मामले में जो मुकदमा दायर किया गया है उसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम है और उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सेल्स के लोगों को गुमराह किया।

विज्ञापन


यह मुकदमा मैनहैटन की संघीय अदालत में दायर किया गया है। इसके मुताबिक आरोप है कि ट्रंप ने सेल्स के संभावित लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि अगर वे कंपनी एसीएन के लिए फीस अदा करेंगे और इसकी फोन सेवा की बिक्री शुरू करने पर खर्च करेंगे तो इसमें जोखिम न के बराबर है।
विज्ञापन


इस प्रचार के बदले ट्रंप को लाखों डॉलर मिले थे। मुकदमे के मुताबिक ट्रंप का यह आश्वासन झूठा था और वह जानते थे कि उन लोगों फीस की भरपाई होने की भी संभावना न्यूनतम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुकदमा सेल्स के चार लोगों ने दायर किया है। इसके मुताबिक ट्रंप ने आर्थिक रूप से पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों के साथ जानबूझकर छल किया, वे लोग जो अपनी शिक्षा में निवेश करना चाह रहे थे, अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करना चाह रहे थे और अपने अमेरिकी सपनों को पूरा करना चाह रहे थे।

इसमें ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की इकाई ट्रंप कंपनी का भी नाम है। इसके अलावा राष्ट्रपति के तीन बड़े बच्चों के नाम भी प्रतिवादी के रूप में है। इस बारे में ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।


हालांकि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एक अधिवक्ता एलन गार्टन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि ये आरोप निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। ट्रंप ने भी मुकदमे को बकवास बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed