{"_id":"587fa7164f1c1b6f2eefe18c","slug":"trump-sued-for-defamation-by-zervos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण से ठीक पहले यौन दुर्व्यवहार के मामले में घिरे ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
शपथ ग्रहण से ठीक पहले यौन दुर्व्यवहार के मामले में घिरे ट्रंप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ लास एंजेलिस
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली पूर्व रिएलिटी शो की प्रतिभागी समर जर्वोस ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के ठीक दो दिन पहले ट्रंप पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। समर का आरोप है कि ट्रंप ने उसके दुर्व्यवहार संबंधी आरोप को मनगढ़ंत बताकर उसकी मानहानि की है।
विज्ञापन
समर और उनकी वकील ग्लोरिया आलरेड ने लास एंजेलिस में पत्रकारों के समक्ष मुकदमे की घोषणा की। चुनाव प्रचार के दौरान करीब 10 महिलाओं ने ट्रंप पर अवैध यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए थे जिनमें से हर आरोप को ट्रंप ने नकार दिया था। एक समय ट्रंप के टीवी रिएलिटी शो ‘द एप्रेंटिस’ में भाग लेने वाली समर जर्वोस ने कहा कि - ‘ट्रंप ने उसके आरोपों को नकारकर उसे आर्थिक और भावनात्मक चोट पहुंचाई है।’
विज्ञापन
ट्रंप के प्रवक्ता होप हिक्स ने इन आरोपों को अनर्गल बताते हुए कहा कि - ‘इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’ उन्होंने कहा कि - ‘ग्लोरिया डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकर्ता हैं जिनके आरोपों की जांच लाई डिटेक्टर से की जानी चाहिए। उन्होंने जर्वोस पर कानूनी कार्रवाई की बात भी की।’
विज्ञापन
Trending Videos
नौकरी के लिए मिलते वक्त ट्रंप ने किया था यौन हमला
समर का आरोप है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने व्यवहार को लेकर पूरे देश के साथ झूठ बोला है। जर्वोस ने आरोप लगाता कि वर्ष 2007 में ट्रंप ने खुद उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। इस पूर्व टीवी रिएलिटी शो की प्रतिभागी ने कहा कि ट्रंप झूठे और महिला विरोधी हैं। ट्रंप ने उसकी मानहानि की है।
समर जर्वोस ने कहा कि - ‘मैंने ट्रंप से आग्रह किया था कि उन्होंने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है उन शब्दों को वह वापस ले लें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मेरे पास मुकदमा दर्ज कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। मैंने सच को साबित करने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है।’ जर्वोस ने दोहराया कि यदि ट्रंप अपे शब्दों को वापस ले लेते हैं तो वह अपना मुकदमा वापस ले लेंगी।
नौकरी के लिए मिलते वक्त ट्रंप ने किया था यौन हमला
टीवी रिएलिटी शो अभिनेत्री समर जर्वोस उन कई महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में ट्रंप के उतरने के बाद उन पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। जर्वोस के मुताबिक वह नौकरी के संबंध में बिवर्ली हिल्स होटल में ट्रंप से मिली थीं। इसी दौरान ट्रंप ने उन पर लट्टू होते हुए पहले तो घिनौना प्रस्ताव रखा और उसके तुरंत बाद यौन हमला कर दिया। समर जर्वोस ने कहा कि वह जैसे-तैसे वहां से बचकर निकली थीं।