{"_id":"5955ed4b4f1c1b083a8b48c0","slug":"trump-stats-preparation-for-next-poll-and-protest-begins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू की, हुआ विरोध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू की, हुआ विरोध
बीबीसी, हिन्दी
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
DONALD TRUMP
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गद्दी पर बैठने के पांच महीने बाद ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। अमरीका में किसी राष्ट्रपति के लिए इतनी जल्दी अपने चुनाव की तैयारी शुरू कर देना एक असामान्य सी बात है।
ट्रंप को व्हाइट हाउस में आए अभी महज़ पांच महीने हुए हैं। ट्रंप ने वाशिंगटन में अपने ही होटल में 2020 के चुनाव के लिए धन जुटाने के वास्ते एक फंड रेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आने वाले हरेक व्यक्ति को 35,000 डॉलर देने थे। वहां 300 कुर्सियां थीं। रिपब्लिकन अधिकारी इस आयोजन से एक करोड़ डॉलर जुटाने की उम्मीद कर रहे थे।
ट्रंप के इस आयोजन में रिपोर्टरों को नहीं जाने दिया गया। लेकिन ट्रंप के होटल पहुंचने पर बहुत सारे लोगों ने इसका विरोध किया और "शर्म करो, शर्म करो" के नारे लगाए।

Trending Videos
'आयोजन एकदम अस्वीकार्य'
Protest
ट्रंप के अपने ही होटल में फंड रेजिंग करवाने को लेकर कई लोगों ने चिंता जताई है कि कहीं ये हितों के टकराव का मामला तो नहीं बनता। व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में सदाचार समिति के मुख्य वकील रह चुके रिचर्ड पेंटर ने कहा कि राष्ट्रपति के लिए अपने ही होटल में ये आयोजन करना एकदम अस्वीकार्य है, उन्हें किसी और होटल का चुनाव करना चाहिए था।
हालांकि सेंट लुई स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ाने वाली प्रोफेसर कैथलीन क्लार्क ने अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे से कहा कि ट्रंप ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की इसके पहले भी विदेशी नेताओं को फ्लोरिडा में अपने घर पर मेजबानी करने को लेकर आलोचना हुई है।
जून में इस बारे में एक मुकदमा हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया था कि ट्रंप विदेशी सरकारों से पैसे लेकर 'संविधान का उल्लंघन' कर रहे हैं।