फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump slams clinton after fbi opens fresh inquiry into hillary clinton emails

मुश्किल में हिलेरी क्लिंटन, एफबीआई फिर शुरू करेगी ईमेल मामले की जांच

Mon, 31 Oct 2016 09:55 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वॉशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/वॉशिंगटन Updated Mon, 31 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
trump slams clinton after fbi opens fresh inquiry into hillary clinton emails
हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए चल रहे प्रचार अभियान को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब वहां के संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बिल क्लिंटन के शीर्ष सहयोगी एंथोनी डी वीनर के कंप्यूटर से मिले उन सभी ई-मेल की बारीकी से जांच कराई जाएगी, जो हिलेरी क्लिंटन के निजी ई-मेल सर्वर से भेजे गए थे। न्यूयॉर्क के पूर्व डेमोक्रेटिक सांसद वीनर का विवाह हुमा अबेदिन से हुआ है, जो हिलेरी क्लिंटन की शीर्ष सहायक हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें एफबीआई के इस फैसले के बाद बढ़ती दिख रही हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि आखिरकार अब न्याय मिलेगा। जबकि दूसरी तरफ, हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि एफबीआई को इस जांच से जुड़ी जानकारी साझा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव एकदम सिर पर हैं, ऐसे में एफबीआई निदेशक जेम्स बी कोमे को अपनी इस कार्रवाई से संबंधित सभी तथ्य अमेरिकी जनता के सामने लाना चाहिए। 
विज्ञापन


अमेरिकी संसद को लिखे पत्र में एफबीआई निदेशक जेम्स बी कोमे ने कहा था कि ये ई-मेल एफबीआई जांच के दायरे में आते हैं, जिनमें वीनर ने नार्थ कैरोलिना की एक 15 वर्षीय लड़की को गैरकानूनी संदेश भेजे थे।  कोमे ने अमेरिकी सांसदों को लिखा है कि ई-मेल का अध्ययन कर एफबीआई को यह पता लगाना है कि इनमें क्या गोपनीय जानकारी थी। कोमे ने कहा कि वे इस बात पर स्पष्ट नहीं हैं कि इनमें से कोई मेल क्लिंटन के निजी सर्वर से भेजा गया है, लेकिन इसकी गंभीरता से जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पर ‘आश्वस्त’ हैं हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह इस बात को लेकर ‘आश्वस्त’ हैं कि उनके ई-मेल से जुड़ी एफबीआई की नई जांच से उसके इस पूर्व निष्कर्ष में बदलाव नहीं आएगा कि उन पर अभियोग नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने एजेंसी से अमेरिकी लोगों को जांच के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी देने की मांग की। 69 वर्षीय हिलेरी ने कहा कि ‘हम तथ्य नहीं जानते, इसलिए वे सभी सूचनाएं जारी करने की अपील करते हैं जो उनके पास हैं। यहां तक कि निदेशक (जेम्स) कोमे ने भी कहा है कि यह नई सूचना शायद महत्वपूर्ण नहीं हो।’


ट्रंप ने कहा फैसले का सम्मान करता हूं
एफबीआई द्वारा ई-मेल मामले की दुबारा जांच करने पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं इस सच्चाई का बहुत सम्मान करता हूं कि जो बड़ी गलतियां पहले हो चुकी हैं उन्हें सही करने का साहस न्याय विभाग और संघीय जांच एजेंसी दिखा रही है। ट्रंप एफबीआई द्वारा जुलाई में लिए गए उस फैसले का हवाला दे रहे थे जिसमें निर्णय लिया गया था कि सरकारी काम के लिए निजी सर्वर इस्तेमाल करने के लिए हिलेरी के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाने की सिफारिश नहीं करेगा। ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान में भी इस मामले को नए सिरे से उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed