फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump signs order withdrawing from TPP

‘ओबामाकेयर’ के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा बड़ा फैसला

Tue, 24 Jan 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Trump signs order withdrawing from TPP
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ओबामाकेयर’ के बाद सोमवार को तीन बड़े फैसलों पर हस्ताक्षर किए। पहले फैसले के तहत अमेरिका ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप ट्रेड डील (टीपीपी) से बाहर हो गया है। संघीय कर्मचारियों की नियुक्ति रोक दी गई है और विदेशी एनजीओ के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


ओवल ऑफिस में टीपीपी से बाहर होने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, ‘हम इसके बारे में लंबे समय से बात कर रहे थे। अभी हमने जो किया वो अमेरिकी कामगारों के लिए सबसे अच्छा है।’ टीपीपी डील के अंतिम प्रस्ताव पर करीब 11 महीने पहले 12 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। अंतिम समझौते तक पहुंचने सात साल से ज्यादा समय लगा। हालांकि यह अब भी प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन

 
समझौते में आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए नौकरियों के अवसर, नवाचार, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर जोर दिया गया था, जिससे हस्ताक्षर करने वाले देशों में गरीबी कम की जा सके और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। कारोबार समझौते में कई प्रकार की बाधाओं को दूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विभिन्न प्रकार के करों में कटौती और पर्यावरण संरक्षण को महत्व देना भी शामिल है। डील पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, मलयेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, वियतनाम आदि देश शामिल हैं। इस डील में चीन शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed