{"_id":"5bf0b656bdec22696b23a278","slug":"trump-signs-not-to-impose-new-import-duties-for-trade-war-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वॉर पर राहत, ट्रंप ने दिए नए आयात शुल्क न लगाने के संकेत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रेड वॉर पर राहत, ट्रंप ने दिए नए आयात शुल्क न लगाने के संकेत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर नए आयात शुल्क नहीं लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने चीन पर नए आयात शुल्क नहीं लगाने की संभावना पर बात की है। ऐसी आशंका थी कि इस बार अमेरिका, चीन के 267 अरब डालर के सामान पर आयात शुल्क लगा सकता है।
चीन-अमेरिका के बीच चल रहा है एक दूसरे के सामानों पर आयात शुल्क का खेल
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘चीन व्यापार विवाद सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ समझौता चाहता है। किसी भी तरह के समझौते को पारस्परिक होना चाहिए। हमारी सरकार चीन के 267 अरब डालर के सामानों पर तीसरे दौर का आयात शुल्क नहीं लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। हमने 250 अरब डालर मूल्य के सामान पर आयात शुल्क लगाया। अगर हम चाहें तो हम 267 अरब डालर के और सामान पर भी शुल्क लगा सकते हैं। हम शायद ऐसा नहीं करेंगे। चीन को कोई समझौता करना होगा। चीन ने अमेरिका के आग्रहों का जवाब में व्यापार के क्षेत्र में बदलाव के लिए एक सूची इस सप्ताह भेजी है।’