फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump signs health care executive order to ‘ease burden of Obamacare’

ट्रंप युग की शुरुआतः पहले ही दिन चलाया 'ओबामाकेयर' पर हथौड़ा

Sat, 21 Jan 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Trump signs health care executive order to ‘ease burden of Obamacare’
- फोटो : PTI

दुनिया के सबसे पुराने और ताकतवर लोकतंत्र कहे जाने वाले अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभालते ही काम करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वकांक्षी सस्ती स्वास्थ्य सेवा 'ओबामाकेयर' के आर्थिक बोझ को कम करने के मकसद से कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संघीय एजेंसियों और विभाग को एक मेमोरेन्डम भी भेजकर इन नियमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा गया है। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यह पहला कार्यकारी आदेश पारित किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ओबामा के स्वास्थ्य देखभाल कानून 'ओबामाकेयर' को निरस्त करने का वादा किया था। माना जा रहा है कि एक पृष्ठ के इस आदेश पर हस्ताक्षर कर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामाकेयर के बोझ को कम करने का आदेश

Trump signs health care executive order to ‘ease burden of Obamacare’

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस दौरान ओवल ऑफिस में उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी मौजूद थे। पेंस ने इससे पहले मैड डॉग के नाम से कुख्यात जेम्स मैटिस को रक्षा मंत्री और जॉन केली को गृह मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने वॉशिंगटन में संवाददाताओं को बताया कि, शपथग्रहण समारोह की परेड समाप्त होने के तुरंत बाद ट्रंप ने ओवल कार्यालय जाकर ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें ‘‘विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि प्रक्रिया के तहत वे ओबामाकेयर के बोझ को कम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed