{"_id":"58b4c2144f1c1bbd5683255c","slug":"trump-seeks-54bn-increase-in-military-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरेलू खर्च में कटौती कर 54 अरब डॉलर रक्षा बजट बढ़ाएंगे ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
घरेलू खर्च में कटौती कर 54 अरब डॉलर रक्षा बजट बढ़ाएंगे ट्रंप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
Updated Tue, 28 Feb 2017 07:01 AM IST
विज्ञापन
डोनल्ड ट्रंप
- फोटो : file photo
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घरेलू खर्चों एवं विदेशी मदद में कटौती कर रक्षा खर्च बढ़ाने जा रहे हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने रक्षा खर्च में कटौती की थी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप बजट में करीब 54 अरब डॉलर रक्षा खर्च बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के बजट अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर पत्रकारों को यह जानकारी दी। अमेरिका का रक्षा बजट अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा ही रहा है। इस बार इसमें कटौती कर 500 अरब डॉलर किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। पर अब साफ हो गया है कि रक्षा बजट में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
अमेरिका का सालाना रक्षा बजट सात देशों चीन, भारत, यूके, जापान, फ्रांस, सऊदी अरब और रूस के कुल रक्षा बजट से भी ज्यादा है।
Trending Videos
यात्रा आदेश पर दस्तखत भी कर सकते हैं ट्रंप
माना जा रहा है कि ट्रंप इस बजट में अपने उन वादों को ध्यान में रख सकते हैं जिसके तहत उन्होंने सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर को अलग-अलग रखने की बात कही थी। इसके अलावा वह मंगलवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद बुधवार को नए यात्रा आदेश पर दस्तखत भी कर सकते हैं।
ट्रंप ने हाल में एक कार्यकारी आदेश लाकर 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस यात्रा प्रतिबंध पर फिलहाल अदालत ने स्टे लगा रखा है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता शीन स्पाइसर ने बताया कि ट्रंप गत सप्ताह ही नए आदेश को पारित करने वाले थे लेकिन उन्होंने उसे रोक दिया ताकि इसे लागू करते वक्त किसी भी प्रकार की कमी नहीं रह पाए।