फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump says there is no longer Nuclear Threat from North Korea

मैंने ओबामा के सबसे बड़े डर को खत्म किया, किम जोंग अब कभी नहीं देगा परमाणु युद्ध की धमकी: ट्रंप

Wed, 13 Jun 2018 05:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Trump says there is no longer Nuclear Threat from North Korea

अमेरिका और उत्तर कोरिया के 65 साल के इतिहास में पहली बार दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को सिंगापुर में मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात पर कहा है कि अब दुनिया सुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि अब उत्तर कोरिया की तरफ से परमाणु युद्ध की धमकियां नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया कि 'मैं सिंगापुर में किम जोंग उन से एक बेहतरीन मुलाकात के बाद अमेरिका लौट आया हूं। यह एक लंबी यात्रा थी लेकिन अब दुनिया पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'किम के साथ बातचीत सफल और सकारात्मक रही। मैंने जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली तो सबको लगता था कि हम उत्तर कोरिया के साथ युद्ध लडेंगे। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि उत्तर कोरिया अमेरिका की सबसे बड़ी और खतरनाक समस्या है। लेकिन अब ऐसा नहीं है, अब आप चैन की नींद सोइए!'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



मालूम हो कि इस मुलाकात से पहले ट्रंप और किम जोंग ने एक दूसरे को कई बार परमाणु युद्ध की धमकियां दी थीं। किम जोंग उन ने तो यहां तक कह दिया था कि उनकी टेबल पर हमेशा परमाणु बम का रिमोट कंट्रोल रहता है। जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनके पास भी एक रिमोट है जो आपके परमाणु हथियारों से ज्यादा विनाशकारी है।


किम का बड़ा ऐलान- परमाणु हथियारों को जल्द करेंगे नष्ट

इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और किम जोंग-उन ने सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार हंसकर एक-दूसरे से बात की है।

मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। हमारी मुलाकात ऐतिहासिक रही। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है। उत्तर कोरिया जल्द ही परमाणु हथियारों को नष्ट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed