फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump said, US will have a president for lifetime

चीन की राह पर चलना चाहते हैं ट्रंप, बने रहना चाहते हैं आजीवन राष्ट्रपति

Sun, 04 Mar 2018 02:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क. अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क. अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
 Trump said, US will have a president for lifetime

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आजीवन पद पर बने रहने की संभावना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि चीन के राष्ट्रपति हमेशा के लिए प्रेसीडेंट ऑफिस में रह सकते हैं, ट्रंप ने कहा कि यूएस में भी एक दिन ऐसा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग अब हमेशा के लिए राष्ट्रपति हैं, वह महान हैं। एक दिन यूएस में भी ऐसा होगा। आपको बता दें कि चीन में शनिवार को संसद के वार्षिक सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई है। इस सत्र के दौरान एक संवैधानिक संशोधन को अनुमोदित किए जाने की संभावना है। इसमें राष्ट्रपति पद पर किसी नेता के दो कार्यकाल की सीमा को खत्म करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


अगर इस संवैधानिक संशोधन को मंजूरी मिल जाती है तो शी आजीवन राष्ट्रपति पद पर बने रह सकते हैं। संसद के वार्षिक सत्र के दौरान चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) और विधानमंडल नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के करीब 5000 प्रतिनिधि पूर्ण सत्र आयोजित कर सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की ओर से इस साल के लिए तैयार व्यापक एजेंडे पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed