{"_id":"59bbc0264f1c1b26688b4c70","slug":"trump-said-on-london-blast-sick-and-demented-people-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन धमाके पर बोले ट्रंप- बीमार और पागल लोगों ने किया हमला, इन्हें इंटरनेट से दूर रखें ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लंदन धमाके पर बोले ट्रंप- बीमार और पागल लोगों ने किया हमला, इन्हें इंटरनेट से दूर रखें
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राष्ट्रंपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आतंकियों को इंटरनेट से दूर रखना चाहिए क्योंकि इंटरनेट ही आतंकियों का प्रमुख हथियार है। उन्होंने कहा कि बीमार और पागल लोगों ने लंदन मेट्रो में हमला किया।
विज्ञापन
ट्रंप ने यह भी कहा कि हारे हुए आतंकियों को खौफनाक मौत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों का प्रमुख हथियार इंटरनेट है, इसे उनसे दूर कर देना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि पिछले 9 महीने में उनकी सरकार ने ISIS के खिलाफ लड़ाई में सफलता पाई है।
विज्ञापन
पढ़ें: लंदन में फिर आतंकी हमला, अंडरग्राउंड ट्रेन में IED से हुआ धमाका, 22 यात्री घायल
विज्ञापन
जोकि ओबामा प्रशासन के 8 सालों के काम से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में ट्रेवल बैन के पक्ष में हैं। यह और विस्तृत होना चाहिए लेकिन यह राजनीतिक रूप से सही नहीं होगा।
आपको बता दें कि लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन में शुक्रवार को धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि पार्संस ग्रीन स्टेशन पर मौजूद ट्रेन में रखे एक सफेद रंग के कंटेनर में ये धमाका हुआ। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की वजह से कई लोगों के चेहरे झुलस गए हैं और अब तक 22 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
पुलिस के मुताबिक इस धमाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का प्रयोग किया गया। पुलिस के द्वारा इस हमले को आतंकी हमला बताने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा-लंदन में हारे हुए आतंकी की ओर से एक और आतंकी हमला। हमला करने वाले बीमार और पागल लोग हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें।
पढ़ें: ट्रंप ने बनाई नशे का कारोबार करने वाले देशों की लिस्ट, भारत का नाम भी शामिल
ट्रंप ने यह भी कहा कि हारे हुए आतंकियों को खौफनाक मौत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकियों का प्रमुख हथियार इंटरनेट है, इसे उनसे दूर कर देना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि पिछले 9 महीने में उनकी सरकार ने ISIS के खिलाफ लड़ाई में सफलता पाई है। जोकि ओबामा प्रशासन के 8 सालों के काम से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में ट्रेवल बैन के पक्ष में हैं। यह और विस्तृत होना चाहिए लेकिन यह राजनीतिक रूप से सही नहीं होगा।