फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump said meeting of his son with russian lawyer is totally legal

ट्रंप ने कहा- बेटे ने विपक्षी उम्मीदवार की जानकारी के लिए की थी रूसी वकील से मुलाकात

Mon, 06 Aug 2018 11:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Trump said meeting of his son with russian lawyer is totally legal

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार स्वीकार किया है कि उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने रूसी वकील से विपक्षी उम्मीदवार की जानकारी एकत्रित करने के लिए मुलाकात की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह बातचीत कानूनन सही थी और उसमें कुछ भी गलत नहीं था। बता दें कि यह बैठक न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में की गई थी। माना जा रहा है कि विपक्ष के जिस उम्मीदवार की जानकारी एकत्रित की गई वह हिलेरी क्लिंटन थीं।

विज्ञापन


चुनाव प्रभावित करने के लगते रहे हैं आरोप

साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में ट्रंप की जीत के बाद से ही रूसी हस्तक्षेप के आरोप लगते रहे हैं। इस बात का खुलासा बीते साल न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने भी किया था कि ट्रंप के बेटे ने रूसी वकील नतालिया वेसेलनित्सकाया से मुलाकात की थी। चुनावों के बाद से ही ट्रंप और रूस पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने चुनावों को प्रभावित किया था। लेकिन दोनों ही इस बात से इंकार करते रहे हैं। इन आरोपों की जांच के लिए एक कमिटी भी बनाई गई थी।
विज्ञापन


इसलिए दिया ट्रंप ने बयान

ट्रंप अपने बेटे को लेकर चिंतित थे जिस कारण उन्होंने ट्वीट कर मीडिया को ही गलत बता दिया। उनके ट्वीट करने से एक दिन पहले ही मीडिया में खबरें आ रही थीं कि रूसी वकील से मुलाकात करने के बाद उनके बेटे कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं। इसके बाद ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया। ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि 'फेक न्यूज मीडिया झूठी खबर चला रहा है कि मैं अपने बेटे की ट्रंप टावर में हुई मीटिंग को लेकर चिंतित हूं। यह मीटिंग विपक्ष के एक उम्मीदवार की जानकारी लेने के लिए की गई थी। यह पूरी तरह कानूनी है और राजनीति में हमेशा से ही ऐसा होता आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रंप जूनियर ने कई बार बदला बयान

Trump said meeting of his son with russian lawyer is totally legal

जहां ट्रंप का कहना है कि ये मीटिंग एक विपक्षी उम्मीदवार की जानकारी एकत्रित करने के उद्देश्य से की गई थी तो वहीं उनके बेटे का कुछ और ही कहना है। पहले तो ट्रंप जूनियर ने साल 2017 में कहा था कि नतालिया के साथ उनकी मुलाका का एजेंडा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं बल्कि रूसी बच्चों को गोद लेने संबंधी एक कार्यक्रम था। जो कि बंद पड़ा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह मीटिंग के लिए इसलिए तैयार हुए क्योंकि उन्हें हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी अहम जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा गया था।

विपक्ष का कहना है कि जूनियर ट्रंप ने तोड़ा है कानून

यूं तो अमेरिका में चुनावों के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों की जानकारी एकत्रित करना एक आम बात है। लेकिन कानून के जानकारों के मुताबिक चुनावों के दैरान किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करना कानून को तोड़ना है। ऐसा ही किया था ट्रंप जूनियर ने। अमेरिका का कानून कहता है कि चुनाव अभियान से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी विदेशी से कोई मदद या जानकारी नहीं ले सकता है। ट्रंप के बचाव में उनके वकीलों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है जिससे कि ये साबित हुआ हो कि इस मीटिंग से हिलेरी को कोई नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed