{"_id":"5a9164e24f1c1b187e8b7fe9","slug":"trump-said-india-and-china-is-rsposible-for-us-exit-from-paris-climate-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस जलवायु करार से बाहर होने पर ट्रंप बोले- इसके लिए भारत और चीन जिम्मेदार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पेरिस जलवायु करार से बाहर होने पर ट्रंप बोले- इसके लिए भारत और चीन जिम्मेदार
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु करार से बाहर आने के लिए एक बार फिर भारत-चीन को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने कहा, यह समझौता ठीक नहीं था। इसमें अमेरिका को उन देशों के लिए कीमत चुकानी पड़ती, जिन्हें इस समझौते से सबसे ज्यादा फायदा था।
विज्ञापन
ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के समकक्ष कहा, हम पेरिस समझौते से बाहर आए क्योंकि यह आपदा साबित होता। इससे हमारे देश को नुकसान होता।
विज्ञापन
उन्होंने तर्क दिया कि इस समझौते से भारत और चीन को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा था। वहीं अमेरिका के बिजनेस और नौकरियों को नुकसान पहुंच रहा था।
ट्रंप ने पिछले साल जून में पेरिस समझौते से बाहर आने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा था, समझौते से अमेरिका को खरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, नौकरियां खत्म हो रही हैं।
विज्ञापन
तेल, गैस, कोयला और निर्माण उद्योग पिछड़ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वह समझौते पर फिर से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इस समझौते को कई साल की बहस के बाद 200 देशों ने मंजूरी दी थी।