{"_id":"5b87cd6942c792464c73e8ae","slug":"trump-said-if-democrats-win-mid-term-elections-violence-spread-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की सख्त चेतावनी, डेमोक्रेट्स मध्यवर्ती चुनाव जीते तो भड़केगी हिंसा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की सख्त चेतावनी, डेमोक्रेट्स मध्यवर्ती चुनाव जीते तो भड़केगी हिंसा
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यवर्ती चुनावों से पहले इस सप्ताह इंवेन्जेलिकल परंपरा के नेताओं से अपने पक्ष में वोट हासिल करने की अपील की और कहा कि अगर वह इसमें असफल रहे तो जीत के बाद विपक्षी ‘हिंसा’ पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने सोमवार शाम व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान यह सख्त चेतावनी दी। इस भोज में दर्जनों रूढ़िवादी ईसाई पादरी, मंत्री और ट्रंप प्रशासन के समर्थक शामिल थे।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार समेत अन्य मीडिया समूहों ने बंद दरवाजे के पीछे की गई ट्रंप की इस टिप्पणी की जानकारी भोज में शामिल लोगों और ऑडियो से जुटाई और बताया कि ट्रंप नवंबर में होने वाले मध्यवर्ती चुनावों में दांव पर लगी साख के बारे में बता रहे हैं। वह चेतावनी भी दे रहे हैं कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं तो वे, ‘हमारी की हुई हर चीज को उलट देंगे और वह बहुत जल्द व हिंसक तरीके से ऐसा करेंगे’
विज्ञापन