फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump's tough stand aside 1 billion investment by Bill Gates

ट्रंप के सख्त रवैये को दरकिनार कर बिल गेट्स ने किया 1 अरब का निवेश

Wed, 14 Dec 2016 03:32 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Wed, 14 Dec 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
Trump's tough stand aside 1 billion investment by Bill Gates
- फोटो : getty

एक तरफ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक कोशिशों का विरोध करते हुए सख्त रुख अपना रहे हैं और दूसरी तरफ बिल गेट्स ने स्वच्छ ऊर्जा कोष के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट सहसंचालक स्वच्छ ऊर्जा के लिए तकनीकी संसाधन मुहैया कराएंगे। गेट्स ऊर्जा शोध व विकास के तहत उत्सर्जन के  चलते जलवायु परिवर्तन कम करने के लिए यह निवेश करेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप द्वारा जलवायु परिवर्तन के बारे में संदेह व्यक्त करने और उनकी कैबिनेट में जीवाश्म ईंधन की पैरवी करने वाले व्यक्ति को नियुक्त करने पर बिल गेट्स ने कहा कि - ‘मैं उम्मीद करूंगा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अपनी सरकार बनाने के बाद अंतत: आर्थिक तत्व, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबार के लिए बेहतर काम करेंगे।’ गेट्स ने कहा कि पूरी दुनिया को सुरक्षा कवच देने के लिए सबसे पहले जलवायु परिवर्तन की दिशा में बड़े काम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि - ‘नई अमेरिकी सरकार द्वारा ऊर्जा शोध पर किया जाने वाला काम आगे की दिशा तय करेगा।’
विज्ञापन


बिल गेट्स द्वारा निवेश किए जाने वाले कोष के निवेशकों में सॉफ्ट बैंक के संस्थापक मसाएशी सन, लिंक्डइन कॉर्प के सह-संस्थापक रीड हॉफमेन, वर्जिन समूह के संस्थापक रिचर्ड बेनसन और जेफ बेजोस भी शामिल हैं। पूरी दुनिया के निजी निवेशकों व संस्थानों द्वारा ऊर्जा शोध व विकास के लिए सहमति जताई गई है। इस कार्यक्रम में अभी दुनिया के कई और उद्योगपतियों का जुड़ना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed