फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump's Muslim ban will be an 'invaluable' tool for recruiting terrorists

आतंकी संगठनों ने ट्रंप के प्रतिबंध को बताया अपनी जीत

Tue, 31 Jan 2017 03:12 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Tue, 31 Jan 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
Trump's Muslim ban will be an 'invaluable' tool for recruiting terrorists
- फोटो : Reuters

इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थकों समेत कई आतंकी संगठनों ने सात मुस्लिम देशों के लोगों पर अमेरिका के यात्रा प्रतिबंध को अपनी जीत बताया है। आईएस समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी मुस्लिम भी कट्टरपंथियों के समर्थन में आ जाएंगे। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार एक आईएस समर्थक ने तो ट्रंप को इस्लाम का सबसे बड़ा हितैषी तक करार दिया। कुछ लोगों ने यह भी अनुमान लगाया कि ट्रंप पश्चिम एशिया में नई लड़ाई शुरू कर सकते हैं। टेलीग्राम पर एक आईएस समर्थित चैनल के पोस्ट में कहा गया है, ‘अब बगदादी को सामने आना चाहिए और ट्रंप को बताना चाहिए कि मुस्लिमों पर लगाया गया यह बैन वास्तव में एक वरदान है’। 
विज्ञापन


पोस्ट करने वाले ने इस प्रतिबंध की तुलना इराक पर 2003 के अमेरिकी हमले से की है। हमले को उस समय के मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सौभाग्यशाली हमला करार दिया था। इस हमले ने इस्लामी देशों में पश्चिम विरोधी भावना को और भड़काया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भी कई लोगों ने प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे आईएस के खिलाफ लड़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सीनेटर जॉन मैक्केन ने आशंका जाहिर की है कि इससे आईएस को दुष्प्रचार फैलाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed