{"_id":"5994b1f34f1c1ba9538b45a2","slug":"trump-reverts-to-blaming-both-sides-including-violent-alt-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में नस्लीय हिंसा के लिए ट्रंप ने फिर दोनों पक्षों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में नस्लीय हिंसा के लिए ट्रंप ने फिर दोनों पक्षों को ठहराया जिम्मेदार
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत स्थित शारलॉट्सविले में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि श्वेत और अश्वेतों के बीच हुई इस नस्लीय हिंसा के लिए वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों ही जिम्मेदार हैं। इस हिंसा को लेकर राजनीतिक तूफान में घिरे ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी पर कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन
ट्रंप ने सवाल भी उठाया कि क्या आंदोलन के दौरान संघीय सदस्यों की मूर्तियों को नीचे गिराना जार्ज वाशिंगटन के स्मारकों को अपवित्र करने के इरादे से किया गया होगा, क्योंकि इस हिंसा में कई मूर्तियों को आंदोलनकारियों ने नीचे गिरा दिया था।
विज्ञापन
वर्जीनिया में श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले नस्लवादियों द्वारा आयोजित रैली में वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों के हिंसक होने के चलते एक महिला की मौत हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गए थे। इस हिंसा पर ट्रंप की चुप्पी की उनकी ही पार्टी के और विपक्षी डेमोक्रेट दोनों नेताओं ने तीखी आलोचना की।
विज्ञापन
मैनहटन के ट्रंप टावर में अचानक बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि यदि आपने सही रिपोर्टिंग की है तो आप भी कहेंगे कि हिंसा में दोनों ही पक्ष जिम्मेदार थे। हिंसा के वक्त एक तरफ खराब लोग थे और दूसरी तरफ भी लोग हिंसक हो रहे थे।
जब एक संवाददाता ने ट्रंप के इस रुख को चुनौती देते हुए कहा कि ‘हिंसा सबसे पहले नव-नाजी समूहों ने शुरू की थी’, तो ट्रंप ने कहा कि - ‘यह दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है।’ उन्होंने दोनों पक्षों में बुरे लोगों के शामिल होने की बात कही।
ट्रंप के बयान से श्वेत श्रेष्ठवादियों को बल मिला
राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रवादी आंदोलन की कमान संभालकर आज ऐसा कुछ कर दिखाया जो अमेरिका में अब तक किसी भी राष्ट्रपति ने नहीं किया। उन्होंने ट्रंप टावर में नाराज होते हुए वर्जीनिया में नव-नाजियों और श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वालों के साथ नस्लवाद का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को कहा कि तथाकथित वामपंथी कार्यकर्ता इस खूनी टकराव के लिए जिम्मेदार थे।
बाद में पूर्व कु क्लक्स क्लान के नेता डेविड ड्यूक ने ट्विटर पर ट्रंप को उनके इस व्यवहार के लिए शुक्रिया जताया और उन्हें ईमानदार व सच बोलने की हिम्मत रखने वाला बताया। हिंसा के दौरान श्वेत राष्ट्रवादियों का नेतृत्व करने वाले रिचर्ड बी. स्पेंसर ने ट्रंप के बयान को जमीनी हकीकत से जुड़ा बताया।